एक्सप्लोरर

लोकसभा में धक्का-मुक्की से स्पीकर दुखी, चेताते हुए कहा- नहीं सुधार हुआ तो होगा 5 साल के लिए निलंबन

लोकसभा में महाराष्ट्र के मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे की वजह से कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा स्पीकर काफी नाराज दिखे.

नई दिल्ली: लोकसभा में आज कांग्रेस सांसदों हबी ईडन और पीएन प्रथापन और लोकसभा के मार्शल के बीच में धक्का-मुक्की से लोकसभा अध्यक्ष बेहद दुखी हैं. सूत्रों के मुताबिक, अगर भविष्य में भी इन सांसदों का व्यवहार संसद की गरिमा के अनुकूल नहीं रहा तो 5 साल के लिए सदन से निलंबित किया जा सकता है.

लोकसभा में जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. कांग्रेस के सांसद हाथ में बैनर पोस्टर लेकर सदन की वेल में आ गए. वे हाथ में लंबा पोस्टर और बैनर भी लिए हुए थे. लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसदों को हंगामा बंद करने और सीट पर जाने के निर्देश दिए लेकिन हंगामा बढ़ता चला गया. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने 2 सांसदों का नाम लेते हुए उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा.

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा "हबी ईडेन और टीएन प्रथापन सदन से बाहर चले जाएं" दोनों सांसद केरल से कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आए हैं. दोनों महाराष्ट्र में रातों-रात बनी देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की सरकार गठन को लेकर सदन में प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन उनका प्रदर्शन लोकसभा या यूं कहें कि संसद की परंपराओं नियमों के अनुकूल नहीं था. इस बात से लोकसभा अध्यक्ष पहले उन सांसदों को समझाते रहे और बाद में खफा होकर इन्हें सदन से बाहर निकलने का आदेश दे दिया.

जब यह सांसद सदन से बाहर नहीं गए तो लोकसभा अध्यक्ष ने मार्शल को बुलाकर उन्हें सदन से बाहर ले जाने का आदेश दिया. मार्शल ने इन सांसदों से हाथ में लिए पोस्टर और बैनर लेने की कोशिश की. इसी दौरान धक्का-मुक्की हो गई. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को स्थगित कर दिया.

महाराष्ट्र में सरकार बनाने का मामला : कल संविधान दिवस पर विरोध प्रदर्शन करेगा समूचा विपक्ष

बीजेपी के नेताओं ने इसे काला दिन करार दिया वहीं कांग्रेस के नेता लोकसभा अध्यक्ष की कार्यवाही को आपत्तिजनक बताते रहे. बाद में लोकसभा अध्यक्ष के चेंबर में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं का रवैया बेहद अड़ियल था. लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने चलता रहता वाले एटीट्यूट पर कड़ी आपत्ति जताई और सभी दलों के नेताओं को साफ कर दिया कि चलता रहता वाला एटीट्यूड अब नहीं चलेगा.

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को सदन की गरिमा और परंपरा का सम्मान करना होगा नियमों के विरुद्ध किसी भी सदस्य की कार्यवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इस घटनाक्रम से इतने दुखी हैं कि उन्होंने चेतावनी दे दी कि अगर भविष्य में इन सदस्यों का व्यवहार इसी तरह का रहा और नियमों का पालन नहीं किया तो उन्हें 5 साल तक के लिए निलंबित किया जा सकता है. फ़िलहाल लोकसभा अध्यक्ष ने हबी ईडन और पीएन प्रथापन को 1 दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया है.

कांग्रेस का दावा- लोकसभा में मार्शल ने दो महिला सांसदों के साथ की धक्कामुक्की, सोनिया गांधी ने जताई कड़ी आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget