एक्सप्लोरर

कांग्रेस का दावा- लोकसभा में मार्शल ने दो महिला सांसदों के साथ की धक्कामुक्की, सोनिया गांधी ने जताई कड़ी आपत्ति

कांग्रेस के सांसदों के साथ हुई धक्कामुक्की को लेकर सोनिया गांधी ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की.

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में हंगामे के दौरान मार्शल ने पार्टी की दो महिला सांसदों के साथ ‘धक्कामुक्की’ की. सांसदों के साथ हुई कथित धक्कामुक्की पर सोनिया गांधी ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के सामने नाराजगी जताई. सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी स्पीकर के ऑफिस में पहुंची और शिकायत दर्ज कराने के बाद तुरंत वापस लौट गईं.

अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिम्मेदार मार्शलों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा सदन में हमने कभी नहीं अनुभव नहीं किया था. हमारी दो महिला सांसदों ज्योति मणि और राम्या हरिदास के साथ मार्शलों ने सदन में धक्कामुक्की की.’’

ज्योति मणि ने कहा, ‘‘यह दुखद है कि राम्या हरिदास और मेरे साथ सदन में धक्कामुक्की की गई. हमने इस बारे में स्पीकर के समक्ष शिकायत की है.’’ महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में बड़ा पोस्टर लहारने वाले कांग्रेस सांसद हिबी इडेन ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मार्शलों के जरिए इसे रोकने की कोशिश हुई और महिला सांसदों के साथ धक्कामुक्की की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है.

कांग्रेस ने लटकाए रखा राम जन्मभूमि विवाद-आर्टिकल 370 का मामला, हमने समाधान किया- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ''सीसीटीवी फ़ुटेज देख सकते हैं हमने कोई हाथापाई नहीं की. हमारे साथ सिक्योरिटी ने हाथापाई की. मैंने और टीएन प्रतापन ने एक साथ लिखित शिकायत की है. स्पीकर को कुल छः सात सांसदों ने दुर्व्यवहार की शिकायत दी है.''

इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष पार्टी चाहते हैं कि दोनों सांसद हिबी इडेन और टी एन प्रतापन सदन में उनके आचरण के लिए क्षमा मांगें, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं होगी. दरअसल, सदन में महाराष्ट्र मुद्दे पर हंगामे के दौरान प्रतापन और इडेन और मार्शलों के बीच धक्कामुक्की हुई.

हंगामें की वजह से लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. दोपहर 12 बजे बैठक दोबारा शुरू होने के तुरंत बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी. फिर आज पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

संसद में हंगामें के बीच राहुल ने नहीं पूछा कोई सवाल, कहा- महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget