एक्सप्लोरर

ओम बिरला V/S के सुरेश: लोकसभा स्पीकर का कैसे होगा चुनाव? जानें पूरी प्रक्रिया

Lok Sabha Speaker Election 2024: लोकसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी सांसद ओम बिरला और कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश के बीच मुकाबला होगा.

Lok Sabha Speaker Election 2024: लोकसभा अध्यक्ष पद पर चयन को लेकर सरकार और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण बुधवार (26 जून, 2024) को सदन में चुनाव होगा.

यह बताया जा रहा है कि बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले उन नवनिर्वाचित सांसदों का नाम पुकारा जाएगा, जिन्होंने अब तक संसद सदस्यता की शपथ नहीं ली है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में नए लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखेंगे और सभी दलों से उन्हें निर्विरोध सर्वसम्मति से चुनने का आग्रह करेंगे. 

कैसे चुनाव होगा?
सरकार के किए गए आग्रह को स्वीकार कर विपक्ष की तरफ से के. सुरेश का नाम लोकसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित नहीं किया जाएगा तो ओम बिरला निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे. अगर विपक्ष की तरफ से अपने उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित किया जाएगा तो फिर सदन में चुनाव करवाया जाएगा. 

यह बताया जा रहा है कि अगर लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर मतदान होता है तो ज्यादा संभावना इस बात की है कि यह मतदान पर्ची से करवाया जाएगा. लोकसभा में शपथ ले चुके नवनिर्वाचित सांसद मतदान के जरिए यह तय करेंगे कि लोकसभा के नए स्पीकर कौन होंगे, ओम बिरला या के. सुरेश. 

संख्या बल किसके पक्ष में है? 
सदन में संख्या बल की बात करें तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर ओम बिरला का आसानी से चुनाव जीतना तय माना जा रहा है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी सरकार के पास संख्या बल होने का दावा करते हुए विपक्षी दलों से परंपरा के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से और निर्विरोध करने की अपील कर चुके हैं. 

संख्या बल की बात करें तो एनडीए के 293 सांसद हैं. इसके अलावा न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चार सांसदों वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी भी एनडीए का समर्थन कर सकती है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के पास कुल 231 सांसद हैं. गठबंधन 'इंडिया' का कई निर्दलीय सांसद साथ दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- ओम बिरला या के सुरेश... किसको सपोर्ट करेंगे जगन मोहन रेड्डी, वोटिंग से पहले रुख साफ कर बढ़ाई इस खेमे की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'ये गुस्सा या हिंसा नहीं था, इसमें कुछ गलत नहीं', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले राहुल
LIVE: 'ये गुस्सा या हिंसा नहीं था, इसमें कुछ गलत नहीं', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले राहुल
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget