एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या कर्नाटक में बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी JDS? एचडी कुमारस्वामी ने दिए ये संकेत

BJP And JDS Alliance: जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने बीजेपी और उनकी पार्टी के गठबंधन को लेकर बयान दिया है. उनका ये बयान बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले आया है.

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बाद अब जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपनी पार्टी और बीजेपी के बीच चुनावी गठबंधन की चर्चाओं को लेकर बयान जारी किया है. कुमारस्वामी ने इसे 'समयपूर्व' बताया है. 

एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "आम चुनाव अभी भी 8-9 महीने दूर हैं. अभी काफी समय है. अभी चुनावी गठबंधन की बात जल्दबाजी होगी. देखते हैं आगे क्या होता है. हालांकि, बीजेपी और जेडीएस की तरफ से लगातार गठबंधन को लेकर संकेत दिए जा रहे हैं. 

कांग्रेस पर किया वार 

इसके साथ ही कुमारस्वामी ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "कांग्रेस इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि कर्नाटक में उसकी सरकार को किसानों के आत्महत्या करने की घटनाओं की कोई चिंता नहीं है."

क्या बोले थे बसवराज बोम्मई 

वहीं, इससे पहले बसवराज बोम्मई ने कहा था कि भविष्य के राजनीतिक कदम पर चर्चा करने के बाद फैसला लिया जाएगा. बोम्मई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस विषय पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी कहा है कि इस दिशा में चर्चा जारी रहेगी.

2019 लोकसभा चुनावों के नतीजे

बता दें कि, 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने कर्नाटक राज्य की कुल 28 सीटों में से 25 सीटें जीतकर एकतरफा जीत हासिल की थी. वहीं राज्य की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस एक-एक सीट ही अपने पाले में कर पाई थी. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की. 

एनडीए ने 18 जुलाई को बुलाई बैठक 

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 18 जुलाई को दिल्ली के एक होटल में एनडीए की बैठक बुलाई है. इसमें उन पार्टियों को बुलाया गया है, जो 2024 के चुनाव में बीजेपी के साथ रहेगीं. साल 2024 के चुनावों में विपक्षी एकता की सुगबुगाहट के बीच अब बीजेपी की तरफ से भी कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

ओपी राजभर के एनडीए में आने से बीजेपी यूपी में कितना मजबूत हुई, किस पार्टी को सबसे ज्यादा हो सकता है नुकसान?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget