एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में इन जातियों ने कर दिया 'खेला'! सर्वे से जानें किसे मिला कितना वोट

ABP C Voter Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना 4 जून को होने वाली है. नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में जातिगत आंकड़े चौंकाने वाले हैं.

ABP C Voter Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुई वोटिंग की गिनती कल यानि मंगलवार (04 जून) को होने जा रही है. एग्जिट पोल्स में तो एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए दिख रहा है लेकिन असली नतीजों का इंतजार सभी को है. इन्हीं एग्जिट पोल के सर्वे में जाति आधारित सर्वे भी किया गया जिसमें पता लगाने की कोशिश की गई कि किस जाति ने किस पार्टी के लिए वोट किया.

पश्चिम बंगाल की अगर बात की जाए तो एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, एससी और एसटी जाति के लोगों ने बड़ा खेला किया है. एससी वोट की बात करें तो सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत वोट बीजेपी के खाते में गया है. इसके बाद टीएमसी के खाते में 35 प्रतिशत. वहीं कांग्रेस को एससी वोट सिर्फ 10 प्रतिशत ही मिला है और अन्य के खाते में 5 प्रतिशत गया.

एससी-एसटी समुदाय ने जताया बीजेपी पर भरोसा

इसी तरह एसटी वोट की अगर देखें तो यहां पर बीजेपी और टीएमसी में टक्कर देखने को मिली है. एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल मुताबिक, एसटी समुदाय ने बीजेपी को 40 प्रतिशत वोट किया, जबकि टीएमसी को 39 प्रतिशत वोट दिया. वहीं, इस समुदाय ने कांग्रेस को 15 प्रतिशत वोट दिया तो अन्य के खाते में 6 प्रतिशत वोट पहुंचा.

इन जातियों ने बीजेपी और टीएमसी दोनों को किया वोट

इसके अलावा संथल जाति की बात की जाए तो इस समुदाय ने बीजेपी के लिए 44.3 प्रतिशत वोट किया. टीएमसी के लिए इस समुदाय ने 37.5 प्रतिशत मतदान किया. वहीं, कांग्रेस को संथल जाति के लोगों ने 11.2 प्रतिशत और अन्य के खाते में 7 प्रतिशत वोट गया.

मटुआ समुदाय की ओर देखें तो इसने भी बीजेपी के लिए 44.4 प्रतिशत वोट किया. इसी तरह टीएमसी के लिए इस समुदाय ने 40.5 प्रतिशत वोट किया. वहीं कांग्रेस को इस जाति ने 11.3 प्रतिशत और अन्य के खाते में 3.8 प्रतिशत वोट गया.

पश्चिम बंगाल में मंडल जाति की अगर बात की जाए तो यहां पर बीजेपी और टीएमसी में टक्कर देखने को मिल रही है. इस जाति के लोगों ने बीजेपी के लिए 39.8 प्रतिशत तो टीएमसी के लिए 39 प्रतिशत वोट किया. वहीं कांग्रेस के लिए 13.8 प्रतिशत और अन्य के लिए 7.4 प्रतिशत वोट किया.

जाति          BJP             INC           TMC          OTHER

संथल        44.3%         11.2%         37.5%            07%

मटुआ       44.4 %          11.3%        40.5%           3.8%

मंडल         39.8 %          13.8%        39 %            7.4%

SC              50%             10%           35%             05%

ST                40%            15%           39%            06%

डिस्क्लेमर: चुनाव खत्म होन के बाद अब कल वोटों की गिनती होगी. आज के इस एग्जिट पोल में जातियों का मूड बताया गया है. वोटिंग के बाद एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने ये सर्वे किया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ये भी पढ़ें: यूपी में कौन सी जाति ने किसको दिया सबसे ज्यादा वोट? सर्वे में बड़ा खुलासा, ठाकुरों ने कर दिया गेम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget