एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 7वें चरण में किसके साथ जा रहे हैं मुस्लिम वोटर, खुद ही खोल दिया राज

Lok Sabha Elections 2024: 1 जून को देश में सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान डाले जाएंगे. इस दौरान कई बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला होने वाला है. 

Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव की और बढ़ चुका है. 7वें और अंतिम चरण के मतदान शनिवार यानि एक जून को डाले जाएंगे. इस चरण में 8 राज्यों की बची 57 सीटों पर वोटिंग होगी. 

7वें और अंतिम चरण में पीएम मोदी, गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन, हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत, कांग्रेस से विक्रामादित्य सिंह, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बिहार की पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद सहित अन्य दलों के दिग्गज अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं. तो आइये जानते हैं कि इस बार जनता किन मुद्दों पर वोट करने जा रही है. 

सरकार और विपक्ष ने बनाए हैं ये मुद्दे 

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मुस्लिम आरक्षण को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया हुआ है. बीजेपी बार-बार कह रही है कि अगर इंडी गठबंधन जीत हासिल करता है तो एससी और ओबीसी के आरक्षण में वो मुस्लिमों को भी शामिल करेंगे. इसके अलावा बीजेपी राम मंदिर के मुद्दे को उठा रही है. 

वहीं, अगर विपक्ष की बात करें तो विपक्ष जातिगत जनगणना, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को उठा रही है. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव लगातार , बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को अपनी रैली में उठा रहे हैं. 

उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर होगा मतदान 

1 जून को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा. जिसमे महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रोबर्ट्सगंज लोकसभा सीट शामिल हैं. 

जनता के लिए बने ये मुद्दे 

पूर्वांचल की जनता भी बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर वोट डालने की बात कह रही है. लोगों का कहना है कि बेरोजगारी और महंगाई ने उन्हें परेशान कर दिया है. पढ़ाई करने के बाद भी बच्चों को नौकरी नहीं मिल रही है. इसके अलावा महंगाई की वजह से आम लोगों की कमर टूट गई है. 

वहीं, अगर मुस्लिम वोटर्स की बात करें तो उनके लिए भी बेरोजगारी और महंगाई बड़ा मुद्दा है. मुस्लिम वोटर्स का कहना है वो देश में सौहार्द चाहते हैं. इसके अलावा हिजाब हटाने को लेकर बीजेपी के खिलाफ हैं. 

 यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 2019 में 429 पर लड़ी तो 52 सीटें जीती थी कांग्रेस! खरगे ने 300 पार का किया दावा, जानें इसमें कितना दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
घर बैठे ताजी सब्जी चाहिए? बालकनी में उगा लें ये 5 आसान सब्जियां
घर बैठे ताजी सब्जी चाहिए? बालकनी में उगा लें ये 5 आसान सब्जियां
Alcohol Breath Smell: शराब पीने के बाद क्यों आती है मुंह से बदबू, इसमें ऐसा क्या मिला होता है?
शराब पीने के बाद क्यों आती है मुंह से बदबू, इसमें ऐसा क्या मिला होता है?
Embed widget