एक्सप्लोरर

केरल में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए फूंका बिगुल, 17 बार लगाया 'मोदीयुदे गारंटी' का नारा

PM Modi in Thrissur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (3 जनवरी) को केरल के त्रिशूर संसदीय क्षेत्र में विशाल महिला कार्यक्रम में श‍िरकत की.

PM Modi Kerala Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के दबदबे वाले केरल में बुधवार (3 जनवरी) को लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों, खासकर महिला आरक्षण विधेयक को रेखांकित किया और कहा कि ये पहल 'मोदी की गारंटी' का हिस्सा हैं. 

मध्य केरल के इस शहर में बीजेपी ओर से आयोजित विशाल महिला कार्यक्रम में अपने जोशीले भाषण में मोदी ने मलयालम में 17 बार 'मोदीयुदे गारंटी' दोहराई. प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला, नल से जल के कनेक्शन, शौचालय, मुद्रा ऋण जैसी विभिन्न पहलों का हवाला देते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने में अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया. 

महिला सम्मेलन में अपने जोशीले भाषण में मोदी ने 'इंडिया' गठबंधन पर भी तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि यह राज्य के विकास और उसकी प्रगति को बाधित कर रहा है. लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही उन्होंने पूरे विश्वास के साथ दावा किया कि बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) केरल में भी विजयी होगा. 

मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक अब कानून बन गया है और उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है. महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है. 

'नारी शक्ति वंदन विधेयक को कानून बनाने की प्रतिबद्धता पूरी'  

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ''अफसोस की बात है कि आजादी के बाद वामपंथी दलों और कांग्रेस की सरकारों ने हमारी महिलाओं की ताकत को कम आंका. कांग्रेस और अन्य दलों ने लोकसभा में आरक्षण विधेयक लाने में देरी की. हालांकि, नारी शक्ति वंदन विधेयक अब कानून बन गया है. मोदी ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की है.'' 

'हर जगह हो रही मोदी की गारंटी की चर्चा' 

गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की प्रगति से राष्ट्रीय विकास सुनिश्चित होने की बात पर जोर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अब तो 'मोदी की गारंटी' को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है. केरल बीजेपी को एक ऐसी पार्टी के रूप में पहचानता है जो राज्य को आगे बढ़ाने में सक्षम है. 

'प्रगति में बाधा बनने वालों की बजाय विकास को चुनें' 

उन्होंने इंड‍िया गठबंधन पर राज्य के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा क‍ि ''बीजेपी केरल में 'इंडिया' को हराएगी.'' प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य की प्रगति बीजेपी पर भरोसा जताने पर टिकी है. उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे विकास को चुनें ना कि प्रगति में बाधा बनने वालों को.  

त्रिशूर संसदीय सीट पर 30 फीसदी से ज्‍यादा ईसाई वोटर 

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि त्रिशूर से बदलाव की हवा पूरे केरल में बहेगी और बदलाव लाएगी. केरल में त्रिशूर ऐसी संसदीय सीट है जिसे आगामी चुनाव में जीतने की उम्मीद बीजेपी कर रही है. अभिनेता सह सांसद सुरेश गोपी को बीजेपी के उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. यहां 30 प्रतिशत से अधिक ईसाई मतदाता हैं और पार्टी हाल के दिनों में उन्हें लुभाने में लगी है. पीएम मोदी ने आत्मविश्वास के साथ घोषणा की कि बीजेपी इस साल आम चुनाव में केरल में अपना 'खाता' खोलेगी. 

केंद्र से आवंटित फंड के दुरपयोग का लगाया आरोप  

उन्होंने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनके स्पष्ट मतभेदों के बावजूद वे एक इकाई के रूप में काम करते हैं और 'भ्रष्टाचार में भागीदार' हैं. उन्होंने त्रिशूर पूरम से जुड़े विवादों और एलडीएफ सरकार की तरफ से सबरीमला तीर्थयात्रा के कथित कुप्रबंधन जैसे विवादास्पद मुद्दों पर भी बात की. मोदी ने केरल के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंधों के आरोपों की ओर इशारा करते हुए राज्य सरकार पर केंद्र से आवंटित फंड के उपयोग के संबंध में जवाबदेही से बचने का आरोप भी लगाया

पहलवानों के व‍िवादों के बीच मंच पर बैठीं दो बड़ी खेल हस्तियां 
 
चैंपियन पहलवानों और केंद्र सरकार के बीच चल रहे तनाव के बीच, पीएम मोदी के कार्यक्रम में रणनीतिक रूप से दो प्रमुख खेल हस्तियों, पूर्व भारतीय एथलीट और बीजेपी सांसद पीटी उषा तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सी मीनू मणि को मंच पर बिठाया.  त्रिशूर की रैली में मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को 3 तलाक से आजादी की गारंटी दी और इसे ईमानदारी से पूरा किया. 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, टी सेट के साथ गिफ्ट में दी ये चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
CJP Protest LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget