एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, टी सेट के साथ गिफ्ट में दी ये चीजें

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी को पत्र लिखकर कहा कि अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई.

PM Modi Sends gifts To Meera Majhi: तारीख थी 30 दिसंबर 2023... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी अयोध्या को नए एयरपोर्ट समेत कई योजनाओं का तोहफा देने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया और इन सबके बीच वो अचानक उज्जवला योजना की एक लाभार्थी मीरा मांझी के घर पहुंच गए. उनके घर पर पीएम मोदी ने उनके परिवार वालों से मुलाकात की और चाय पी. इस मुलाकात के तीन बाद बुधवार (3 जनवरी) को पीएम मोदी ने अयोध्या की मीरा मांझी को पत्र लिखा.

पीएम ने इस पत्र के साथ मीरा के लिए तोहफा भेजा और परिवार के अन्य लोगों के लिए भी उपहार भेजे. पीएम मोदी ने उपहार में चाय सेट, रंगों वाली ड्राइंग बुक समेत कई सामान भेजे. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि आयोध्या में आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात कर और आपने जो चाय बनाई उसे पीकर प्रसन्नता हुई.

पीएम मोदी ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, टी सेट के साथ गिफ्ट में दी ये चीजें

पीएम ने चाय के लिए किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी को पत्र लिखकर नए साल की शुभकामनाएं दी और चाय के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि आपका उज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं.

पीएम मोदी ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, टी सेट के साथ गिफ्ट में दी ये चीजें

पत्र में क्या लिखे पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, ''आपको व परिवार के सभी सदस्यों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई. अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा. उनमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया वह देखकर अच्छा लगा.''

पीएम मोदी ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, टी सेट के साथ गिफ्ट में दी ये चीजें

पीएम ने कहा, ''आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है, सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमृत काल में आप जैसे आकांक्षा से परिपूर्ण करोड़ों देशवासियों की जीवटता और उत्साह एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएगा. बच्चों को स्रेह व परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित.''

ये भी पढ़ें: '...विश्वसनीयता पर शक नहीं', अडानी समूह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच के लिए SIT बनाने की मांग ठुकराई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
CJP Protest News LIVE: 'जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, हम...', जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार
LIVE: 'जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, हम...', जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?

वीडियोज

Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget