एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: क्या नीतीश कुमार ने पीएम पद के लिए कर दी है अपने नाम की दावेदारी?

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार ने आगामी आम चुनाव में विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए हाल ही में दिल्ली का दौरा भी किया था.

Lok Sabha Election 2024: क्या बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पीएम पद के लिए अपने नाम की दावेदारी कर दी है? नीतीश कुमार की दावेदारी को लेकर तो पहले से ही अटकलें लगाई जा रही हैं, वहीं उनके ताजा बयान के बाद इस बात को और हवा मिल गई. नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि अगर केंद्र में गैर-बीजेपी गठबंधन आता है तो सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा. 

सीएम ने कहा कि, "अगर विपक्ष अगली बार केंद्र में सरकार बनाता है, तो हम पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा क्यों नहीं देंगे? हम केवल बिहार की बात नहीं कर रहे हैं. हम कुछ अन्य पिछड़े राज्यों के बारे में भी बात कर रहे हैं जिन्हें विशेष दर्जा मिलना चाहिए." 

इससे पहले नीतीश कुमार ने आम चुनावों में विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए हाल ही में दिल्ली का दौरा भी किया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला से समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी. 

क्यों लग रही नीतीश के नाम की अटकलें?

विपक्षियों को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा था कि बीजेपी को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों का साथ आना जरूरी है. अगर सभी दल एक साथ चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी को 50 सीटों पर समेटा जा सकता है. पहले दिल्ली में उन्होंने अनेक नेताओं से मुलाकात की और आज उन्होंने विशेष राज्य का दर्जा देनी की बात कही. इसके बाद से नीतीश कुमार की पीएम पद की दावेदारी की अटकलें लगाए जाने लगी हैं. हालांकि वो पद से इनकार करते रहे हैं. बता दें कि, विशेष राज्य का दर्जा केंद्र सरकार द्वारा ही तय किया जाता है. 

पीएम पद के कई दावेदार

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए विपक्ष की ओर से पीएम पद के कई दावेदार माने जा रहे हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तेलंगाना के सीएम केसीआर, तीनों ही विपक्ष को साथ लाने की कोशिश कर चुके हैं. ऐसे में इन्हें विपक्ष की ओर से पीएम पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. इनमें नीतीश कुमार की दावेदारी मजबूत माना जा रही है. विपक्ष के पीएम उम्मीदवार को लेकर अन्य नेताओं के बयान भी सामने आए हैं. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार बीजेपी को टक्कर देने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं. 

लंबे समय से हो रही विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

सीएम नीतीश कुमार ने भले ही आज बिहार (Bihar) को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही हो, लेकिन उनकी ये मांग नई नहीं है. बिहार में लंबे समय से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग हो रही है. जब किसी केंद्रीय मंत्री का बिहार का दौरा होता है तब भी ये मांग की जाती है. नीतीश कुमार ने भी जब-जब बीजेपी पर निशाना साधा है तो इस मांग का भी जिक्र करते रहे हैं.

बहरहाल, लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में विपक्ष एक साथ लड़ेगा या नहीं, विपक्षी साथ आए तो पीएम का चेहरा कौन होगा? इन सवालों का जवाब तो आने वाला वक्त ही दे पाएगा, लेकिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के ताजा बयान को जरूर पीएम पद के लिए उनकी दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

Nitish Kumar: 'मिशन 2024' को लेकर नीतीश कुमार ने साफ किया रुख! कहा केंद्र में सरकार बनी तो करेंगे ये काम

AAP Vs BJP: बीजेपी के 'स्टिंग' पर मनीष सिसोदिया-सीएम केजरीवाल ने दी चुनौती, बोले- 'सोमवार तक गिरफ्तार कर लो या...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget