एक्सप्लोरर

Election Survey: 2024 में पीएम की पसंद कौन? नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में इतना है फासला, सर्वे में ममता बनर्जी के लिए बुरी खबर

2024 Election Survey: तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक सर्वे आया है. इसमें अगले पीएम के रूप में जनता की पसंद का खुलासा हुआ है.

Lok Sabha Election Survey: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. दो राज्यों त्रिपुरा और नगालैंड में बीजेपी गठबंधन सरकार की वापसी हो चुकी है जबकि मेघालय में भी बीजेपी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इन चुनावों में पीएम मोदी का जादू एक बार फिर चला है. इसका असर 2024 लोकसभा चुनाव में कितना होगा ये देखना बाकी है. इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक सर्वे सामने आया है जिसमें अगले पीएम के नाम पर जनता ने अपनी पसंद बताई है.

टीवी 9 और पोलस्टार्ट ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मेगा सर्वे किया है. इस सर्वे में 2024 में पीएम के रूप में जनता की राय पूछी गई थी, जिसमें एक बार फिर पीएम मोदी की लोकप्रियता टॉप पर दिखाई दे रही है.

पीएम मोदी सबसे आगे
सर्वे के अनुसार, अगले पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी जनता की पहली पसंद है. 58 फीसदी लोगों ने अगले पीएम के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लगाई है. खास बात ये है कि इस लिस्ट में पीएम मोदी को टक्कर देने वाला सामने दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा है.

कहां खड़े हैं राहुल गांधी
नरेंद्र मोदी के बाद अगला नाम राहुल गांधी का है, जिन्हें 19.9 प्रतिशत लोगों ने अगले पीएम के रूप में अपनी पसंद बताया है. पीएम मोदी के मुकाबले में राहुल गांधी बहुत पीछे चल रहे हैं. तीसरे नंबर पर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल हैं जिन्हें 8.9 प्रतिशत ने अगला पीएम चेहरा चुना है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए सर्वे में बुरी खबर है. ममता बनर्जी को सिर्फ 7.4 प्रतिशत जनता ने अपनी पसंद बताया है और वह चौथे नंबर पर हैं. अन्य को 5.8 फीसदी वोट मिले हैं.

कौन बन सकता है विपक्ष का नेता?
इसी सर्वे में पीएम मोदी के सामने विपक्ष के नेता को लेकर भी सवाल पूछा गया था, जिसमें कांग्रेस के राहुल गांधी जनता की पहली पसंद बने हैं. 28 प्रतिशत लोगों ने माना है कि राहुल गांधी विपक्षी नेता के रूप में पीएम मोदी को टक्कर दे सकते हैं. दूसरे नंबर पर आप नेता अरविंद केजरीवाल हैं. उन्हें 24.4 फीसदी लोगों ने विपक्ष का नेतृत्व करने लायक नेता माना है. ममता बनर्जी के नाम पर 14 फीसदी और तेलंगाना सीएम केसी को 12.2 प्रतिशत लोगों ने विपक्ष का चेहरा चुना है.

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024 Survey: मेघालय-त्रिपुरा और नगालैंड रिजल्ट के बीच सर्वे में PM मोदी के कामकाज पर चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget