एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: आसनसोल से मिला टिकट तो पवन सिंह की फिल्मों के पोस्टर शेयर कर बाबुल सुप्रियो ने BJP पर यूं साधा निशाना

Election 2024: पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल संसदीय सीट से 2 बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने पवन सिंह के फिल्मों के कुछ पोस्टर को शेयर करते हुए बीजेपी पर सवाल उठाए.

Babul Supriyo Reaction on Pawan Singh: पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री और आसनसोल के पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल सीट से पवन सिंह को टिकट मिलने पर प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बाबुल सुप्रियो ने लिखा, “आसनसोल को पवन सिंह जी मुबारक हों.”

बाबुल सुप्रियो ने एक्स पर शेयर किए गए अपने इस पोस्ट में पवन सिंह की फिल्मों और एलबम के कुछ पोस्टर शेयर किए हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल बीजेपी के एक्स हैंडल को टैग करते हुए यह पोस्ट किया है.

महिलाओं से जुड़े पोस्टरों पर उठाए सवाल

उन्होंने पोस्ट में शेयर किए गए पोस्टरों को लेकर लिखा है, “मैंने व्यक्तिगत रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है और न ही करूंगा, लेकिन मेरे पास इन फिल्मों के पोस्टरों की बाढ़ आ गई है. कलाकार पवन जी के खिलाफ कुछ भी नहीं है, लेकिन अगर ये पोस्टर सच हैं तो यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि बंगाल के लिए और विशेष रूप बंगाल की महिलाओं किस तरह का सम्मान है. निश्चित रूप से माननीय पीएम सर भी पोलो ग्राउंड में उनके लिए प्रचार करने आएंगे.”

बाबुल सुप्रियो यहां से रह चुके हैं दो बार सांसद

बाबुल सुप्रियो आसनसोल संसदीय सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं. बीजेपी के टिकट पर उन्होंने पहली बार 2014 में चुनाव जीता, जबकि दूसरी बार 2019 में वह विजयी रहे. हालांकि बीच में उन्होंने टीएमसी जॉइन कर ली, जिसके बाद हुए उपचुनाव में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा यहां से विजयी रहे.

शत्रुघ्न सिन्हा भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया

पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से टिकट मिलने के बाद मौजूदा सांसद और टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि यह उनकी पार्टी (भाजपा) का आंतरिक मामला है. इस मामले में वही लोग ज्यादा रोशनी डाल पाएंगे. मेरे दिल में सभी के लिए शुभकामनाएं और आशीष है. यहां आसनसोल में कई लोगों का ये भी मानना है कि उन लोगों (बीजेपी) ने जिस तरह से नामों की घोषणा की है और जिन-जिन नामों का ऐलान किया है उनमें बहुत से नाम ऐसे हैं जिससे लगता है कि बीजेपी सिर्फ अपना ही हित नहीं सोच रही, बल्कि अपने साथ-साथ शायद वह विपक्ष का भी और टीएमसी का भी हित सोच रहे हैं. मैं उन्हें इस सोच के लिए बधाई देता हूं.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले केंद्रीय मंत्री को BJP ने दिया टिकट, मुलायम सिंह के रह चुके हैं करीबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget