एक्सप्लोरर

लोकसभा ने दी वित्त विधेयक 2019 को मंजूरी

विधेयक 2019 पर चर्चा का जवाब देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि हमने अंतरिम बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया लेकिन पांच लाख रुपये तक की सालाना आय वाले लोगों को टैक्स के दायरे से बाहर रखने के प्रस्ताव किया है.

नई दिल्ली: मोदी सरकार को किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग को समर्पित करार देते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि पिछले पांच सालों में सरकार ने अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत बनाने, महंगाई पर लगाम लगाने, गरीब कल्याण सुनिश्चित करते हुए 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ सभी वर्गों को राहत देने का काम किया है. लोकसभा में वित्त विधेयक 2019 पर चर्चा का जवाब देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि हमने अंतरिम बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया लेकिन पांच लाख रुपये तक की सालाना आय वाले लोगों को टैक्स के दायरे से बाहर रखने के प्रस्ताव किया है.

गोयल ने कहा कि हमने मध्यम वर्ग को राहत देने का काम किया है. इसकी लोगों के बीच से उत्साहजनक प्रतिक्रिया आई है और यह एक 'यूफोरिया' बन गया है. उन्होंने कहा कि आयकर के तहत तमाम छूट को ध्यान में रखा जाए तब 9-9.5 लाख रूपये तक की आय पर निवेश के माध्यम से बिना कर दिये रहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और मध्य वर्ग के लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर काम कर रही है और इसी के तहत आयकर नियमों में संशोधन किए जा रहे हैं. मंत्री के जवाब के बाद सदन ने कुछ संशोधनों को नकारते हुए ध्वनिमत से वित्त विधेयक 2019 को मंजूरी दे दी.

नोटबंदी के बाद टैक्स का आधार बढ़ा है- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी के बाद टैक्स का आधार बढ़ा है. पिछले साल प्रत्यक्ष कर की राशि में 18 फीसदी बढ़ोतरी हुई. पिछले करीब पांच सालों में टैक्स के रूप में एकत्र की जाने वाली राशि दोगुनी हुई है. देश आज दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना है. उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों के ट्रैक रिकार्ड से स्पष्ट है कि जितना हम अनुमान लगाते हैं, करीब करीब उतना हासिल भी करते हैं.

महंगाई की दर को हमने पूरी तरह से काबू में रखा है- पीयूष गोयल

जीएसटी से प्राप्त राशि के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमने इससे जुड़े टैक्स संग्रह को ध्यान में रखने के साथ इस बात पर जोर दिया कि छोटे व्यापारियों और छोटे उद्योगों को कोई तकलीफ नहीं हो. गोयल ने कहा कि महंगाई की दर को हमने पूरी तरह से काबू में रखा है. कांग्रेस के समय में महंगाई की दर 12-13 फीसदी थी और जनवरी 2019 में यह दर 2.05 फीसदी दर्ज की गई है. वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले करीब पांच सालों में सरकार ने आयकर संबंधी कानून और नियमों में बदलाव किए हैं. ''हमने हर वर्ग को कुछ न कुछ राहत देने का काम किया है.'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कर्ज पर ब्याज में राहत देने से लोगों को बड़े पैमाने पर सस्ते मकान मिलने में मदद मिली है.

दिल्ली में AAP की 'तानाशाही हटाओ, देश बचाओ' रैली को संबोधित करेंगी ममता बनर्जी

वित्त मंत्री ने कहा कि साढ़े चार सालों में डेढ़ करोड़ मकान बनाए गए हैं और 2022 में जब देश आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा तो देश में हर नागरिक के सिर पर छत होने का सपना पूरा होगा. उन्होंने कहा कि सभी सांसद अपने क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मकान खरीद सकें. मंत्री ने उन आरोपों को खारिज किया कि बड़े लोगों को राहत दी जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के लोगों के लिये अधिक राशि दी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget