एक्सप्लोरर

Lockdown: राशन के लिए दर-दर भटक रहे थे जरूरतमंद, अब ऐसे मिली मदद

नोएडा के भाई बहन और एक मजदूर लीलावती राशन न मिलने की वजह से परेशान थीं. एबीपी न्यूज पर खबर चलाने के बाद उन तक राशन पहुंचा दिया गया है.

नई दिल्ली: देश में लॉक डाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है. ऐसे में अभी भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिनके सामने दो वक्त के खाने की दिक्कत पेश आ रही है. क्योंकि रोजगार फिलहाल पूरी तरह से ठप हैं और कमाई का और कोई जरिया नहीं है. इस वजह से सरकार और प्रशासन द्वारा की जा रही मदद के भरोसे एक-एक दिन गुजार रहे हैं. लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिनको सरकार और प्रशासन से भी पूरी मदद नहीं मिल पा रही और इस वजह से अब रह रह कर उनके आंसू छलक जाते हैं. ऐसे लोगों की बस एक ही मांग है कि कैसे भी हो बस दो वक्त का खाना मिल जाए.

राशन न मिल पाने के कारण लीलावती दर-दर भटकीं

नोएडा के सरफाबाद में रहने वाली लीलावती के आंसू लगातार बह रहे हैं. उनका कहना है कि उनके परिवार में उनके अलावा कोई नहीं है और वह भी मेहनत मजदूरी करके अपना पेट भर रही थीं, लेकिन जब से लॉक डाउन हुआ है उसके बाद से कामकाज पूरी तरह बंद हो गया है. अब खाने की दिक्कत भी पेश आने लगी है. लीलावती इस वजह से और ज्यादा दुखी हैं कि अब उनको भिखारियों की तरह लोगों से मांग कर खाना खाना पड़ रहा है. लीलावती का कहना है कि अगर काम करने की अनुमति मिल जाती तो यह दिन नहीं देखने को मिलते हैं इसके साथ ही अलग-अलग माध्यम से जो उनके पास तक खाना पहुंच रहा है उस खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रही हैं. लीलावती का कहना है कि कई बार खाने की क्वालिटी इतनी खराब होती है की उसको जानवर भी ना खाएं लेकिन पेट भरने के लिए वह खाना भी खाना पड़ता है.

राशन न मिलने के कारण लग रहे दफ्तरों के चक्कर

इसी तरह से नोएडा के हरौला गांव में रहने वाले काजल और उनके भाई आदर्श भी राशन के लिए दर-दर भटके. काजल ने बताया कि उनके पिता ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे लेकिन लॉक डाउन की वजह से अब कामकाज पूरी तरह बंद हो गया है और इस वजह से आप पूरे परिवार के सामने खाने की दिक्कत पेश आने लगी है. राशन भी कम पड़ने लगा है और अगर मिल भी जाता है तो सूखा खाना कब तक खाया जा सकता है और इस वजह से काजल और उनके भाई की आंखों में आंसू आ रहे हैं.

एबीपी न्यूज़ की खबर के बाद जरूरतमंदों को मिली मदद

एबीपी न्यूज़ ने काजल और लीलावती की परेशानी बताई तो नोएडा प्रशासन, प्राधिकरण और विधायक पंकज सिंह ने इस पर संज्ञान लिया. जिसके बाद विधायक पंकज सिंह ने उनसे फोन पर बात की और काजल के परिवार को राशन मिल गया और अब फिलहाल पूरा परिवार इसी राशन के सहारे अपना दिन गुजार रहा है. लीलावती से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है लेकिन नोएडा प्राधिकरण और विधायक पंकज सिंह भरोसा दिलाया है कि इनकी समस्या का भी समाधान किया जाएगा.

यह दर्द सिर्फ लीलावती और काजल के परिवार का नहीं बल्कि देश में हजारों लाखों ऐसे लोग हैं जिनका कामकाज पूरी तरह से बंद हो गया है. जिनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है उम्मीद बस यही की जानी चाहिए कि जिस तरह से एबीपी न्यूज़ द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद नोएडा प्राधिकरण और विधायक द्वारा इन लोगों को मदद मिली बाकी लोगों को भी उसी तरह मदद मिल जाए जिससे कि मुश्किल भरे दिन गुजार सकें.

ये भी पढ़ें

विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 64 विमानों से होगी वतन वापसी COVID 19: सेना के आरआर हॉस्पिटल में हुई जांच में 24 लोग पाए गए संक्रमित

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget