एक्सप्लोरर

Lockdown: गुजरात सरकार ने कोटा में फंसे बच्चों को लेने के लिए भेजी बसें, 450 स्टूडेंट्स को वापस ले जाएंगी

गुजरात सरकार ने कोटा में फंसे बच्चों को लेने के लिए बसें भेजी हैं.450 छात्रों को फिलहाल गुजरात के लिए रवाना किया गया है.

कोटा: गुजरात सरकार ने भी मध्य प्रदेश सरकार और यूपी सरकार की तर्ज पर अपनी स्टेट के छात्रों के लिए कोटा में गुजरात रोडवेज की बसें भेजीं. जिनसे छात्र अब कोटा से रवाना होने लगे हैं. वहीं बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने में लापरवाही साफ देखी जा सकती है.

शिक्षा नगरी कोटा में लगातार कोरोना की पकड़ बढ़ती जा रही है. लगातार कोटा में कोरोना पेशेंट बढ़ते जा रहे हैं. जिससे यहां रह रहे छात्रों में डर का माहौल हो गया है. गुजरात सरकार ने भी अपने यहां से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ही रोडवेज की बसें छात्रों को लेने के लिए कोटा भेजी. जिनसे आज छात्र कोटा से गुजरात के लिए रवाना हुए. वहीं छात्र अपने घर जाने को लेकर इतने खुश हैं की सोशल डिस्टेंसिंग जैसी बातों पर गौर ही नहीं कर रहे हैं. एक सीट पर दो दो छात्र बैठ कर यात्रा कर रहे हैं.

कोचिंग संस्थान की तरफ से जो भी बच्चे बसों में बैठकर यात्रा कर रहे हैं उन सभी के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की जा रही है. साथ ही सभी बच्चों का टेस्ट करवा कर ही उन्हें बस में बैठाया जा रहा है. संस्थान अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि छात्रों की सुरक्षा में और आराम में किसी किस्म की कमी ना रह जाए. उनके खाने के लिए संस्थान की तरफ से पैकेट दिए जा रहे हैं.

संस्थान की माने तो गुजरात से कोटा तकरीबन 15 बस आई हैं. जिनमें तकरीबन 450 छात्रों को कोटा से गुजरात के लिए रवाना किया जाएगा. दीपक गौतम ( एचआर हेड) का कहना है कि गुजरात सरकार की ओर से बसें भेजी गई हैं. जिनसे छात्रों को गुजरात के लिए रवाना किया गया है।

ये भी पढ़ें

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 33 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला फायदा, 31,325 करोड़ रुपये बांटे गए-वित्त मंत्रालय

iOS मेल ऐप बग के जरिए हो रही थी यूजर्स के डेटा की चोरी, एप्पल ने कहा जल्द करेंगे ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget