एक्सप्लोरर

चीन वाले कमेंट पर चिराग पासवान की राहुल गांधी को नसीहत- 'बिना सबूत कुछ कहने से...'

Rahul Gandhi China Remarks: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीन ने लद्दाख में लोगों की चारागाह भूमि छीन ली है. उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Chirag Paswan On Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चीन वाली टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष के निशाने पर आ गए हैं. केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ एनडीए (NDA) के नेताओं ने भी कांग्रेस (Congress) नेता के खिलाफ खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अब एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर आश्चर्य जताया है. 

चिराग पासवान ने रविवार (20 अगस्त) को कहा कि मुझे आश्चर्य है कि राहुल गांधी सरकार की ओर से दी गई जानकारी पर विश्वास नहीं करते हैं. जब वह 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कश्मीर पहुंचे तो उन्होंने वहां रहने वाली महिलाओं के बारे में बिना किसी सबूत के कई बातें कहीं. 

चिराग पासवान की राहुल गांधी को नसीहत

एलजेपी (रामविलास) प्रमुख ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि जब आप उचित सबूत के बिना कुछ कहते हैं तो इससे समाज में भ्रम पैदा होता है. अगर उनके पास कुछ अधिकृत जानकारी है तो उन्हें इसे सरकार के साथ साझा करना चाहिए. चिराग पासवान ने इस दौरान बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया तीखा हमला

उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार संख्याओं के बारे में बात कर रहे हैं. उन्हें ये आंकड़े उस परिवार को दिखाना चाहिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. क्या ये आंकड़े उनके आंसू पोंछेंगे? क्या नीतीश कुमार को पता है कि कितने मामले बिहार में दर्ज ही नहीं होते हैं? इसे 'जंगल राज' और 'गुंडा राज' नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे. बिहार में सजा दर क्या है. 

क्या कहा था कांग्रेस नेता ने?

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया था कि पीएम मोदी का ये बयान कि लद्दाख की एक इंच जमीन पर भी चीन ने कब्जा नहीं किया है, सच नहीं है. लद्दाख के दौरे पर आए राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोग चीनी सेना द्वारा कब्जे में ली गई अपनी चारागाह भूमि को लेकर चिंतित हैं. 

ये भी पढ़ें- 

'जब हमारी सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी, तब राहुल गांधी...', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget