एक्सप्लोरर

Baba Amarnath Yatra 2021: बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से आरती का सीधा प्रसारण आज से, घर बैठे लें धर्म लाभ

बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से आरती का सीधा प्रसारण आज से शुरू होगा. कोरोना महामारी की वजह से इस साल भी अमरनाथ यात्रा नहीं की जा सकेगी. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आज इस विशेष पूजा में एलजी मनोज सिन्हा के अलावा कुछ श्रद्धालु व सैन्य अधिकारी हिस्सा ले सकते हैं.

बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से आरती का सीधा प्रसारण आज से शुरू होगा. कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले साल की तरह इस साल भी बाबा अमरनाथ यात्रा को रद्द किया जा चुका है लेकिन सांकेतिक यात्रा हो रही है. यात्रा शुरू होने के पहले दिन आज पवित्र गुफा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व श्राइन बोर्ड के अधिकारी पूजा अर्चना करेंगे. प्रशासन व पुलिस के अधिकारी बालटाल रूट से पवित्र गुफा पहुंचेंगे. आज से लेकर 22 अगस्त तक आधे घंटे के लिए सुबह 6 बजे से लेकर 6.30 बजे तक और शाम 5 बजे से लेकर 5.30 बजे तक आरती होगी. इसका सीधा प्रसारण श्री अमरनाथ जी की वेबसाइट और ऐप पर होगा.

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, विशेष पूजा में एलजी मनोज सिन्हा के अलावा कुछ श्रद्धालु व सैन्य अधिकारी हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा श्राइन बोर्ड के पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना काल के चलते श्री अमरनाथ यात्रा रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा था कि लोगों की जिंदगियों को बचाने के लिए यात्रा रद्द की गई है. लेकिन पवित्र गुफा पर जल्द ही पहले की तरह ही सभी धार्मिक गतिविधियां हो सकेंगी.

22 अगस्त को होगा अंतिम दर्शन

इस साल भले ही यात्रा नहीं हो रही है, लेकिन दो महीने तक प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी के साथ साथ सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे. पवित्र गुफा में 56 दिन तक पूजा अर्चना होनी है. बोर्ड और प्रशासन छड़ी मुबारक का भी प्रबंध करेगा. रक्षा बंधन वाले दिन 22 अगस्त को अंतिम दर्शन किया जाएगा, जिसके साथ ही यह यात्रा समाप्त हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें :-

जम्मू कश्मीर: आतंकियों की कायराना हरकत, देर रात घर में घुसकर एसपीओ, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या की

Delhi Unlock: दिल्ली में अनलॉक का पांचवां चरण, जानें आज से क्या खुलेगा और किन पर अभी रहेगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget