एक्सप्लोरर

गौरी लंकेश मर्डर: गृह मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार से मांगी रिपोर्ट, 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने कर्नाटक सरकार पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा है कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं है. हम मांग करते हैं कि इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए.

बेंगलूरु: कर्नाटक की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को लेकर हंगामा बचा है. कल शाम बेंगलूरू में गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गौरी लंकेक्ष कट्टर दक्षिण पंथ के विरोध के लिए जानी जाती थीं. बड़ा सवाल ये है कि महिला पत्रकार की हत्या किसने की है. फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जानें- BJP विरोधी महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर किसने क्या कहा है?

Gauri Lankesh Murder Case LIVE UPDATES-

  • सोनिया गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से बात की है और उनसे अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने की दिशा में तेजी से कदम उठाने की अपील की है. सोनिया ने कहा, ‘‘राज्य में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जाना चाहिए.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने गौरी के परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति जताई है.
SSDAS
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेंगलूरू में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को लेकर कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी है.
  • गौरी लंकेश के भाई ने कहा है कि गौरी लंकेश एक ऐक्टिविस्ट थीं. वह सिर्फ अपना काम करती थीं. उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है उन्हें किसी तरह की धमकी नहीं मिलती थी. लंकेश के भाई ने अब इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.
  • आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जो लोग बीजेपी-RSS के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें पीटा जाता है और उनपर हमला किया जाता है. अब तो मार भी दिया जाता है.
  • इस मामले पर आज बीजीेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने कर्नाटक सरकार पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा है कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं है. हम मांग करते हैं कि इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए. 
गौरी लंकेश मर्डर: गृह मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार से मांगी रिपोर्ट, 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ
  • पुलिस इलाके के आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स दिखा है. मोटर साइकल पर सवार इस शख्स ने हैलमेट पहना हुआ है. वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि घटना की जगह पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. उनके फुटेज की जांच की जा रही है.
  • बताया जा रहा है कि गौरी लंकेश भ्रष्टाचार के किसी मामले पर रिसर्ज कर रही थी. उसको लेकर भी उनकी हत्या होने का शक है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं. 

बेंगलूरु में महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या, अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

कौन थी गौरी लंकेश?

वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश का जन्म 1962 में हुआ था. वो कन्नड़ के भाषा के मशहूर पत्रकार और लंकेश ‘पत्रिके’ नाम की पत्रिका के संस्थापक लंकेश की बेटी थीं. 2005 में उन्होंने अपने भाई से मतभेद के बाद गौरी लंकेश पत्रिके नाम से अपनी अलग पत्रिका निकालनी शुरू की.

कर्नाटक के हुबली की अदालत ने पिछले साल मानहानि के एक केस में उन्हें दोषी करार दिया था. गौरी के खिलाफ ये केस बीजेपी सांसद प्रहलाद जोशी और पार्टी नेता उमेश जोशी ने 2008 में अपने खिलाफ प्रकाशित एक रिपोर्ट के सिलसिले में दायर किया था. गौरी लंकेश अपने कट्टर दक्षिणपंथ विरोधी विचारों के लिए मशहूर थीं. उन्होंने नक्सलियों के पुनर्वास के लिए भी काफी काम किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget