एक्सप्लोरर

मिशन गुजरात पर PM मोदी, साबरमती आश्रम में चरखे से सूत काता, रोड शो भी करेंगे

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. पीएम मोदी आज सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर साबरमती आश्रम पहुंचे. आश्रम इस साल अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है. वहीं वह राजकोट में शाम को 8 किलोमीटर लंबा एक रोड शो भी करेंगे. इसके अलावा वह प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इस साल मोदी की यह चौथी गुजरात यात्रा है.

LIVE UPDATES-

      • पीएम मोदी ने आज साबरमती आश्रम में चरखे से सूत काता. इससे पहले पीएम मोदी ने आश्रम में महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले श्रीमद राजचन्द्र पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया. 
 
    • पीएम मोदी आज सुबह साबरमती आश्रम पहुंचें. आश्रम  इस साल अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है.
    • पीएम नरेंद्र मोदी सुबह करीब पौने ग्यारह बजे अहमदाबाद पहुंच गए हैं.
 

बांध से स्थानीय हवाईअड्डे तक रोड शो करेंगे मोदी

पीएम मोदी आश्रम में महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरूमाने जाने वाले श्रीमद राजचन्द्र पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. वहां से प्रधानमंत्री राजकोट जाएंगे जहां वह दिव्यांगों को जरूरी उपकरण बांटेंगे. राजकोट में कार्यक्रम के बाद मोदी आजी बांध जाएंगे, जहां वह नर्मदा के जलावतरण का स्वागत करेंगे. यह बांध सौनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई) परियोजना के तहत नर्मदा के जल से भरा जाएगा. बांध से स्थानीय हवाईअड्डे तक मोदी रोडशो करेंगे.

अहमदाबाद में युवा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे

शाम को वह गांधीनगर रवाना हो जाएंगे. शुक्रवार को मोदी उत्त्तरी गुजरात के अरावली जिले के मोदासा जाएंगे, जहां वह 552 करोड़ रूपये की लागत से दो जलापूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वह वहां एक अनौपचारिक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित टेक्सटाइल सेमिनार में शामिल होंगे. उसके बाद अहमदाबाद में ट्रान्स्टेडिया स्टेडियम में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

गौरतलब है कि प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव गुजरात बीजेपी के लिए नाक का सवाल है क्योंकि यह प्रधानमंत्री का गृह प्रदेश है.

यहां जानें सिलसिलेवार तरीके से पीएम मोदी का कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
  • सुबह 11.20 बजे साबरमती आश्रम जायेंगे. वहां डाक टिकट और कोइन का लोकार्पण करेंगे, करीब 1 बजे तक वहां रहेंगे.
  • दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सर्किट हाउस एनेक्सी में रहेंगे और लंच लेंगे.
  • दोपहर 3 बजे अहमदाबाद से राजकोट के लिए रवाना होंगे और शाम 4 बजे राजकोट पहुंचेंगे.
  • शाम 4.15 बजे राजकोट में रैसकोर्स ग्राउन्ड पर दिव्यांगो के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • शाम 5.30 बजे आजी डैम जाएंगे जहां वह शाम 6 आजी डैम में नर्मदा नदी के पानी का स्वागत करेंगे.
  • शाम 6 से 7 बजे आजी डैम पर आयोजित रैली को संबोधित करेंगे- भौमिक व्यास(089800-50144)
  • रात 7 से 8 बजे राजकोट में करीब 8 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे.
  • रात 8 बजे राजकोट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे. रात 9 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अहमदाबाद से गांधीनगर-राजभवन जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget