एक्सप्लोरर

मुंबई में बारिश से पश्चिम रेलवे लाइन बाधित, गुजरात के कई इलाकों में भरा पानी

राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में मानसून का सीजन अब तक ढीला रहा है, लेकिन अगले 24 घंटे में यहां भारी बारिश हो सकती है.

नई दिल्ली महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश आफत बन गई है. चार दिनों की तबाही के बाद आज मुंबई वालों को बारिश से राहत मिली है. लेकिन अभी भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. वेस्टर्न रेलवे, बांद्रा-दादर और मुंबई सेंट्रल से लंबी दूरी की ट्रेनें नहीं आ जा रही हैं. मुंबई औऱ आसपास के इलाकों में जहां कल बाढ़ जैसी स्थिति थी, वहां अब पानी उतर रहा है. गुजरात के नवसारी और गीर सोमनाथ में बारिश से घरों में पानी घुस गया है. बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

LIVE UPDATES:

    • मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में आज से तेज बारिश में कमी आने की संभावना है, हालांकि हल्की बारिश बारिश जारी रहेगी.
    • मुंबई के पास नालासोपारा में ट्रेन में फंसे 400 लोगों का एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया, वडोदरा से आ रही ट्रेन नालासोपारा में बारिश और बाढ़ में फंस गई थी.
    • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बारिश से बुरा हाल. बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया है. यहां पुलिस थाने में भी पानी भर गया है.
    • दक्षिणी गुजरात में लगातार भारी बारिश जारी है. बारिश के कारण गुजरात के नवसारी में फंसी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों ने हंगामा किया है. मौके का फायदा उठाकर पेंट्री कार वाले ट्रेन में ऊंचे दाम पर खाना बेच रहे थे.
    • गुजरात के गीर सोमनाथ जिले में भारी बारिश की वजह से प्रसिद्ध सूत्रपाड़ा मंदिर डूब गया है. गीर सोमनाथ के अलावा अमरेली और सौराष्ट्र में भी नदियां उफन रही हैं.
  • मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी है. हिमाचल में अब तक औसत 170 मिलीमीटर बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक एक हफ्ते में इससे ज्यादा बारिश हो सकती है.
मुंबई में रिकॉर्ड बारिश मुंबई में पिछले चार दिन में रोज़ 100 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश हुई है. 9 औऱ 10 जुलाई को 24 घंटे में 200 मिमी के करीब बारिश रिकॉर्ड की गई. मुंबई में जुलाई में 840 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल कल यानी 10 जुलाई तक 860 मिमी बारिश हो चुकी है.

दिल्ली-एनसीआर में 11 जुलाई से अच्छी बारिश का अनुमान 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा है," दिल्ली में आसमान में बदली छाई रहने के साथ दोपहर या शाम तक हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना है." मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 11 जुलाई से तीन दिनों तक अच्छी बारिश का अनुमान जताया है.

बिहार में गर्मी, भारी बारिश के आसार नहीं

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को धूप निकली हुई है, जिससे तपिश बढ़ गई है. अगले एक से दो दिनों में राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर कहीं भारी बारिश के आसार नहीं है. पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक से दो दिनों में राज्यभर में भारी बारिश के आसार नहीं के बराबर हैं. अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है, इसलिए प्रशासन ने मंगलवार को स्थानीय लोगों व पर्यटकों से ऊंचाई वाले इलाकों से दूरी बनाने की सलाह दी है. प्रशासन ने कुल्लू, शिमला, सिरमौर, चंबा, लाहौल और स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना अधिक है. शिमला में मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बुधवार से राज्य के कुछ स्थानों पर आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर ECI सख्त, मुख्य सचिव-DGP और CAPF को दिए निर्देश
बंगाल चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, मुख्य सचिव-DGP और CAPF को दिए निर्देश
कैबिनेट बैठक में बोले पीएम मोदी, बंगाल में जीत का लंबे समय से था इंतजार, सत्ता के साथ आती है बड़ी जिम्मेदारी
कैबिनेट बैठक में बोले पीएम मोदी, बंगाल में जीत का लंबे समय से था इंतजार, सत्ता के साथ आती है बड़ी जिम्मेदारी
ममता बोली CM पद से नहीं दूंगा इस्तीफा तो संबित पात्रा ने अंबेडकर की याद दिला जानें क्या कहा
ममता बोली CM पद से नहीं दूंगा इस्तीफा तो संबित पात्रा ने अंबेडकर की याद दिला जानें क्या कहा
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला

वीडियोज

Met Gala 2026 के अजीब नियम: No Onion-Garlic, No Selfie, No Spouse यहां Fashion से ज्यादा Rules चलते हैं
Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जालंघर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जालंघर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद धनश्री वर्मा को फिर हुआ प्यार? पोस्ट शेयर कर दिया ये हिंट
युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद धनश्री वर्मा को फिर हुआ प्यार? पोस्ट शेयर कर दिया ये हिंट
IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी? MI के मैनेजमेंट ने दिया जवाब 
IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी? MI के मैनेजमेंट ने दिया जवाब 
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
ममता बनर्जी पर फूटा क्रिकेटर मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
ममता पर फूटा मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
Embed widget