एक्सप्लोरर

दुश्मनों के हौसले पस्त करेगा देश में तैयार लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर, वायुसेना में जल्द किया जाएगा शामिल

भारतीय वायुसेना में जल्द ही देश में निर्मित लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) को शामिल किया जा सकता है. इसके अभी तक तमाम परीक्षण सफल रहे हैं. बता दें कि ये हेलीकॉप्टर अनेक खूबियों से लैस हैं और करगिल और सियाचिन की चोटियों पर भी लैंड करने में सक्षम हैं.

बेंगलुरु: भारतीय वायुसेना ने अपाचे हेलीकॉप्टर को अपने बेड़े में शामिल करने के बाद अब अपना पहला स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर तैयार कर लिया है. इस लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) को हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल ने तैयार किया है. जल्द ही ये अटैक हेलीकॉप्टर्स भारतीय वायुसेना और थलसेना में शामिल होंगे. एयरफोर्स में शामिल किए जाने से पहले एबीपी न्यूज के संवाददाता ने इस कॉम्बेट हेलीकॉप्टर में फ्लाईंग की और जाना कि आखिर इसकी खूबी और क्षमताएं क्या हैं. बता दें कि इस हेलीकॉप्टर को 'स्वदेशी अपाचे' कहा जाता है.

करगिल युद्ध के बाद ऐसे हेलीकॉप्टर की पड़ी थी जरूरत

एलसीएच अटैक हेलीकॉप्टर को करगिल युद्ध के बाद ही भारत ने तैयार करने का मन बनाया था. इस युद्ध के दौरान देश में ऐसा कोई अटैक हेलीकॉप्टर नहीं था जो 15 से16 हजार फीट की उंचाई पर जाकर दुश्मन के बंकर्स को तबाह कर सके. हालांकि, लंबे समय से चली आ रही इस मांग को हरी झंडी साल 2006 में मिली. इसके बाद इसे तैयार करने में 13 साल का समय लगा है. बता दें कि भारत ने भले ही हाल में अमेरिका से बेहद ही एडवांस अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे खरीदे हैं लेकिन करगिल और सियाचिन की चोटियों पर अपाचे भी टेक ऑफ और लैंडिंग नहीं कर सकता है. लेकिन बेहद ही हल्के होने और खास रोटर्स से लैस होने के चलते एलसीएच इतनी ऊंची चोटियों पर भी अपने मिशन्स को अंजाम दे ‌सकता है.

दुश्मनों के हौसले पस्त करेगा देश में तैयार लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर, वायुसेना में जल्द किया जाएगा शामिल

ये है इस हेलीकॉप्टर की खासियत

लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर का वजन करीब 6 टन है जो इस श्रेणी के हेलीकॉप्टर में बेहद हल्का माना जाता है. अपाचे के वजन की बात करें तो यह करीब 10 टन का है. वजन कम होने के चलते ये हाई ऑल्टिट्यूड एरिया में भी अपनी मिसाइल और दूसरे हथियारों से लैस होकर टैकऑफ और लैंडिंग कर सकता है. एलसीएच अटैक हेलीकॉप्टर में फ्रांस से खास तौर से ली गईं 'मिस्ट्रल' हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल और हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल लग सकती हैं. एलसीएच में 70 एमएम के 12-12 रॉकेट के दो पॉड लगे हुए हैं‌. इसके अलावा एलसीएच की नोज़ यानि फ्रंट में एक 20एमएम की गन लगी हुई है जो 110 डिग्री पर घूमकर किसी भी दिशा में फायर कर सकती है. पायलट के हेलमेट पर ही कॉकपिट के सभी फीचर्स डिसप्ले हो जाते हैं.

दुश्मनों के हौसले पस्त करेगा देश में तैयार लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर, वायुसेना में जल्द किया जाएगा शामिल

रडार को भी चकमा देने में सक्षम 

एचएएल के अधिकारियों के मुताबिक, एलसीएच में इस तरह के खास फीचर्स हैं कि ये आसानी से दुश्मन की रडार में पकड़ नहीं आएगा. दुश्मन हेलीकॉप्टर या फाइटर जेट ने अगर एलसीएच पर अपनी मिसाइल लॉक की तो ये उसे चकमा भी दे सकता है. इसकी बॉडी आरमर्ड है जिससे उसपर फायरिंग का कोई खास असर नहीं होगा. यहां तक की इसकी पंखों पर भी गोली का असर नहीं होगा. ये हेलीकॉप्टर 'एनबीसी कॉम्पेटेबल' यानी न्यूक्लियर, बाईलोजिकल और कैमिकल अटैक के दौरान कॉकपिट में मौजूद पायलट को अलर्ट कर देगा. भारतीय वायुसेना के लिए पूरी तरह से तैयार करने से पहले इस स्वदेशी हेलीकॉप्टर का ट्रायल सियाचिन ग्लेशियर से लेकर राजस्थान के रेगिस्तान तक में हो चुका है. इस दौरान एलसीएच में पर्याप्त मात्रा में फ्यूल से लेकर उसके हथियार भी लगे हुए थे.

दुश्मनों के हौसले पस्त करेगा देश में तैयार लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर, वायुसेना में जल्द किया जाएगा शामिल

रात में भी काम करने में सक्षम 

स्वदेशी कॉम्बेट हेलीकॉप्टर की खूबियों को जानने के लिए हमारे संवाददाता ने इसमें उड़ान भरी. इसके लिए पूरी कागजी प्रक्रिया के बाद उन्हें इजाजत दी गई. उड़ान भरने से पहले हमारे संवाददाता को पायलट का 'जी-सूट' पहनने के लिए दिया गया. इस हेलीकॉप्टर में एक छोटा कॉकपिट होता है जिसमें दो पायलट बैठ सकते हैं. मुख्य‌ पायलट आगे बैठता है और रियर पायलट पीछे. उड़ान भरने से पहले हमारे संवाददाता को इस कॉकपिट के बारे में पूरी जानकारी दी गई. इसके बाद हेलीकॉप्टर में अपनी ताकत का एहसास कराने आसमान की ओर चल पड़ा.

करीब पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर बेंगलुरू और इसके आसपास के आसमान में उड़ान भरता रहा. इस दौरान पायलट ने दिखाया कि किस तरह मिशन के दौरान अटैक हेलीकॉप्टर को 180 डिग्री पर खड़ा किया जा सकता है या उल्टा किया जा सकता है. इस हेलीकॉप्टर को 360 डिग्री पर तेजी से घूमाया भी जा सकता है. बता दें कि यह किसी भी मौसम और जलवायु में काम करने में सक्षम है. यह रात के समय में भी ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है.

एचएएल के अधिकारियों के मुताबिक भारतीय वायुसेना और थलसेना को दुश्मन के खिलाफ जंग लड़ने और आतंकियों के लांच-पैड्स और ठिकानों को तबाह करने के लिए कम से कम 160 अटैक हेलीकॉप्टर्स की जरूरत है. लेकिन अमेरिका से भारत का सौदा सिर्फ 26 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर्स का हुआ है, जिसके तहत हाल ही में कुछ हेलीकॉप्टर्स को वायुसेना में शामिल किया गया है. वायुसेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह माना जा रहा है कि कई लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर हेलीकॉप्टर्स खरीदे जा सकते हैं. खबर है कि सौदा होने से पहले ही एचएएल ने 15 एलसीएच हेलीकॉप्टर्स का निर्माण भी शुरू कर दिया है ताकि करार होने के बाद थलसेना और वायुसेना समय में इसकी डिलीवरी की जा सके.

यह भी पढ़ें-

वैश्विक नेता के दमखम और ग्लोबल एजेंडा के साथ अमेरिका पहुंचेंगे PM मोदी, दो बार डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

जीएसटी काउंसिल की बैठक: पूरी हो सकती है होटल इंडस्ट्री की मांग, ऑटो सेक्टर को राहत के आसार कम

IPHONE 11 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 20 सितम्बर से Flipakart और Amazon से कर सकते हैं बुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal By Election: फाल्टा उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, देबांगशु पांडा ने तोड़ा रिकॉर्ड, कितने वोटों से हारी TMC
फाल्टा उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, देबांगशु पांडा ने तोड़ा रिकॉर्ड, कितने वोटों से हारी TMC
Tamil Nadu Politics: DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
Marco Rubio India Visit: ‘हर देश में बेवकूफ होते हैं’, दिल्ली में किस बात पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?
‘हर देश में बेवकूफ होते हैं’, दिल्ली में किस बात पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?
इटली में बंट रही टॉफियां, और युवाओं को लाठियां... NEET मामले में पीछे पड़ी कांग्रेस, राहुल ने की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
'इटली में बंट रही टॉफियां, और युवाओं को...', NEET मामले में राहुल ने की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Politics: DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
चारधाम में आस्था का सैलाब, 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दरबार में लगाई हाजिरी
चारधाम में आस्था का सैलाब, 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दरबार में लगाई हाजिरी
राजस्थान-मुंबई मैच में हो गया लफड़ा! बीच मैदान में जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाया; वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान-मुंबई मैच में हो गया लफड़ा! बीच मैदान में जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाया; वीडियो हुआ वायरल
रवि किशन का दावा- राम चरण की 'पेड्डी' को मिल सकता है नेशनल अवॉर्ड, आमिर खान की फिल्मों से की तुलना
रवि किशन का दावा- राम चरण की 'पेड्डी' को मिल सकता है नेशनल अवॉर्ड, आमिर खान की फिल्मों से की तुलना
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
Best Skills for Students Before College : कॉलेज शुरू होने से पहले ही स्टूडेंट्स को सीख लेनी चाहिए ये स्किल्स, नौकरी में मिलता है डबल पैकेज
कॉलेज शुरू होने से पहले ही स्टूडेंट्स को सीख लेनी चाहिए ये स्किल्स, नौकरी में मिलता है डबल पैकेज
अगर बैरियर फ्री टोल सिस्टम को दिया झांसा तो भरना होगा डबल जुर्माना, साथ ही हो जाएंगे ब्लैकलिस्ट
अगर बैरियर फ्री टोल सिस्टम को दिया झांसा तो भरना होगा डबल जुर्माना, साथ ही हो जाएंगे ब्लैकलिस्ट
Embed widget