एक्सप्लोरर

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कसता जा रहा शिकंजा, दो गैंगस्टर्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस हुआ जारी

Lawrence Bishnoi Gang: केंद्रीय जांच एजेंसियों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई के दो करीबी गैंगस्टर विदेश में कहीं जाकर छिप गए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है.

Lawrence Bishnoi Gang: भारत में कई बड़ी हत्याओं को अंजाम देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है. अब इंटरपोल ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो और सहयोगियों के खिलाफ रेड नोटिस जारी किए हैं, जो विदेशों से इस गिरोह चला रहे हैं. एजेंसियों के मुताबिक ये दोनों गैंगस्टर भारत छोड़कर भाग चुके हैं और विदेश में कहीं बैठकर बिश्नोई का नेटवर्क चला रहे हैं. इन दोनों पर भारत में कई तरह के मामले दर्ज हैं, जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही थी. 

एनआईए को सौंपे जा रहे केस
जांच एजेंसियों के मुताबिक विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्रम बराड़ के दुबई में छिपे होने का शक है. वहीं  कपिल सांगवान का नाम हाल ही में एक किसान मोर्चा के नेता की हत्या में सामने आया था. कहा जा रहा है कि वो ब्रिटेन में छिपा हुआ है. इन दोनों ही देशों में भारतीय एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. बिश्नोई और उसके गिरोह के खिलाफ जो भी मामले चल रहे थे उनमें से अधिकांश अब NIA को सौंप दिए गए हैं. NIA की जांच में पता चला है कि बिश्नोई और उसके गिरोह ने ISI और खालिस्तानी कट्टरपंथियों के साथ संपर्क किया है. 

बता दें कि एक बार जब इंटरपोल रेड नोटिस जारी करता है तो जो देश इसका सदस्य है वहां भगोड़े को हिरासत में लेना और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने वाले देश को तुरंत सूचित करना जरूरी है. इसके बाद आरोपी को देश में वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होती है. 

गोल्डी बराड़ सबसे बड़ा टारगेट
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पिछले कई सालों से जेल में है, लेकिन उसके बावजूद उसका खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण बिश्नोई का दोस्त गोल्डी बराड़ है. जो विदेश में बैठकर बिश्नोई के एक इशारे पर किसी को भी मौत के घाट उतार देता है. पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी इसी गैंग ने करवाई थी. इसीलिए एजेंसियों का सबसे बड़ा टारगेट फिलहाल गोल्डी बराड़ है. 

ये भी पढ़ें: Khalistan Protest: भारत के खिलाफ नई साजिश! कनाडा के बाद लंदन में भी खालिस्तान समर्थकों की रैली, भारतीय डिप्लोमेट टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget