एक्सप्लोरर

Puneeth Rajkumar Dies: कन्नड़ सुपरस्टार के आखिरी दर्शन के लिए जुटी भारी भीड़, आखिर CM को क्यों करनी पड़ी शांति की अपील?

Puneeth Rajkumar Dies: पुनीत राजकुमार का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि जिम में दो घंटे की कसरत के बाद सीने में दर्द की शिकायत करने पर पुनीत को विक्रम अस्पताल लाया गया. कुछ देर में उनकी मौत हो गई.

Puneeth Rajkumar Dies: ‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ और ‘मौर्य’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले कन्नड़ सिनेमा के स्टार और टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. अस्पताल ने यह जानकारी दी. वह 46 वर्ष के थे. उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियां धृति और वंदिता हैं.

उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि जिम में दो घंटे की कसरत के बाद सीने में दर्द की शिकायत करने पर पुनीत को विक्रम अस्पताल लाया गया. कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई.

राज्य के मंत्री आर अशोक ने कहा कि पुनीत के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा जाएगा ताकि जनता अंतिम दर्शन कर सके. उन्होंने कहा कि पुनीत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और परिवार तय करेगा कि यह कब होगा.


Puneeth Rajkumar Dies: कन्नड़ सुपरस्टार के आखिरी दर्शन के लिए जुटी भारी भीड़, आखिर CM को क्यों करनी पड़ी शांति की अपील?

अस्पताल के अनुसार, अभिनेता को परिवार के एक चिकित्सक के साथ अस्पताल लाया गया था और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई राजनीतिक नेताओं, दक्षिणी फिल्म उद्योग में उनके साथियों के साथ ही बॉलीवुड के कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ दुर्भाग्य के क्रूर फेर ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है. यह उम्र जाने की नहीं है. आने वाली पीढ़ी इस महान व्यक्तित्व को उनके कार्यो द्वारा याद रखेगी . उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति.’’


Puneeth Rajkumar Dies: कन्नड़ सुपरस्टार के आखिरी दर्शन के लिए जुटी भारी भीड़, आखिर CM को क्यों करनी पड़ी शांति की अपील?

सीएम ने की शांति की अपील
वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शांति की अपील की और कहा कि सरकार जनता के लिए, अपने ‘पसंदीदा स्टार’ को अंतिम श्रद्धांजलि देने के सभी जरूरी इंतजाम करेगी.

बोम्मई ने कहा, ‘‘ मेरी कर्नाटक के लोगों से अपील है जब हमारे बीच से इतने बड़े अभिनेता चले जाते हैं तो स्वभाविक है कि इससे पीड़ा होती है लेकिन हमें भावुक होने एवं धैर्य खोने की जरूरत नहीं है. हमें शांति बनाये रखना चाहिए. उन्हें (पुनीत को) शांतिपूर्ण अंतिम विदाई देकर हमें उनका सही सम्मान करना होगा. ’’


Puneeth Rajkumar Dies: कन्नड़ सुपरस्टार के आखिरी दर्शन के लिए जुटी भारी भीड़, आखिर CM को क्यों करनी पड़ी शांति की अपील?

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ .... हम कांतिरवा स्टेडियम में सभी इंतजाम करेंगे ताकि लोग कल पूरे दिन श्रद्धांजलि अर्पित कर पायें. लोग शांतिपूर्ण ढंग से उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें. मैं उनके प्रशंसकों से हाथ जोड़कर शांति बनाये रखने का अनुरोध करता हूं.’’ मुख्यमंत्री का शांति का अनुरोध ऐसे वक्त पर आया है जब 2006 में पुनीत राजकुमार के पिता एवं कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के निधन पर हिंसा भड़क गयी थी.


Puneeth Rajkumar Dies: कन्नड़ सुपरस्टार के आखिरी दर्शन के लिए जुटी भारी भीड़, आखिर CM को क्यों करनी पड़ी शांति की अपील?

कलाकारों ने जताया दुख
एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने के बाद, पुनीत ने 2002 की फिल्म "अप्पू" में एक प्रमुख किरदार के रूप में अपनी शुरुआत की और इसके बाद "अभि", "मौर्य", "अजय" और "अरासु" सहित कई सफल फिल्में कीं.


Puneeth Rajkumar Dies: कन्नड़ सुपरस्टार के आखिरी दर्शन के लिए जुटी भारी भीड़, आखिर CM को क्यों करनी पड़ी शांति की अपील?

चिरंजीवी, महेश बाबू, प्रकाश राज के साथ-साथ अभिषेक बच्चन और सोनू सूद जैसे अभिनेताओं ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंच पर अपनी संवेदना व्यक्त की. पुनीत दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे हैं और प्रशंसकों के बीच वह ‘‘अप्पू’’ नाम से मशहूर थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget