एक्सप्लोरर

लैंड डील मामले में रॉबर्ट वाड्रा और मौरिन वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय भेजेगी नोटिस

ईडी ने इस मामले में राबर्ट वाड्रा को पहली बार पूछताछ का नोटिस 26 नंवबर को जारी किया था लेकिन वाड्रा पूछताछ के लिए पेश नही हुए. ईडी उन्हे फिर से नयी तारीख का नोटिस जारी करने जा रहा है.

नई दिल्ली: बीकानेर लैंड डील मामले में ईडी सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा और समधिन मौरिन वाड्रा दोनो से पूछताछ करने जा रहा है. ईडी ने इस मामले में राबर्ट वाड्रा को पहली बार पूछताछ का नोटिस 26 नंवबर को जारी किया था लेकिन वाड्रा पूछताछ के लिए पेश नही हुए. ईडी उन्हे फिर से नयी तारीख का नोटिस जारी करने जा रहा है.

साथ ही ईडी इस मामले मे राबर्ट वाड्रा की जमीन खरीदने के लिए लोन देने वाली कंपनी भूषण स्टील एंड पावर को मिली पांच सौ करोड रुपये की छूट के मामले में आयकर अधिकारियो से पूछताछ करना चाहता है. ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि राबर्ट वाड्रा की मां भी उस कंपनी में डायरेक्टर है जिसे फायदा हुआ है लिहाजा मौरीन वाड्रा को भी नोटिस जारी किया जा सकता है.

उधर वाड्रा का आरोप है कि राजस्थान चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार राजनीति कर रही है. बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी रैली में इस मामले मे राबर्ट वाड्रा पर खुल कर निशाना साध रहे हैं. सूत्रो के मुताबिक ईडी की जांच इस मामले मे अंतिम चरण में है और ईडी अब तक वाड्रा की कंपनी से जमीन खरीदने के लिए लगभग 6 करोड रुपये का लोन देने वाली कंपनी भूषण स्टील एंड पावर के निदेशक संजय सिंघल से भी पूछताछ कर चुका है. ईडी जानना चाहता है कि भूषण स्टील एंड पावर को आयकर विभाग ने लगभग 500 करोड रुपये की आय पर छूट कैसे दी थी इस बारे में ईडी के पूर्व निदेशक करनैल सिंह आयकर विभाग को एक पत्र भी लिख चुके है.

आरोप है कि भूषण स्टील पर जब साल 2011 में आयकर विभाग का शिकंजा कसा और उसकी 800 करोड रुपये की आय को लेकर सवाल जवाब किए गए तब भूषण स्टील ने राबर्ट वाड्रा की जमीन खरीदने वाली कंपनी को 6 करोड रुपये का अनसिक्योर्ड लोन दिया. बदले में उसकी याचिका आय़कर विभाग के सैटलमैंट कमीशन ने मंजूर कर ली. इसके बाद भूषण स्टील को 500 करोड रुपये की आय पर छूट दी गई ईडी ने जब ये दस्तावेज आयकर विभाग से मांगे तो बताया गया कि दस्तावेज जल गए है ऐसे में अब ईडी के निशाने पर आयकर विभाग के अधिकारी भी आ गए है.

बीकानेर जमीन सौदे से वाड्रा का कनेक्शन क्या है?

- बीकानेर की जमीन 2008 में फर्जी तरीके से एक फर्जी नाम पर दर्ज कराई गई.

- 2008 में जमीन फर्जी तरीके से बिकी.

-2010 में रॉबर्ट वाड्रा ने बीकानेर की जमीन खरीदी.

-2012 में वाड्रा की कंपनी स्काईलाईट प्राइवेट लि. ने एलीजनी फिनलीज कंपनी को जमीन बेची.

-रॉबर्ट वाड्रा ने करीब 6 गुना मुनाफे पर जमीन बेची.

-एलीजनी कंपनी के ज्यादातर शेयरधारकों का पता नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget