एक्सप्लोरर

क्या लालू यादव के बेटे की शादी में आएंगे नीतीश कुमार?

दरअसल नीतीश कुमार ने किसी भी शादी में जाने के लिए एक शर्त रखी है. शर्त है कि शादी के कार्ड पर साफ-साफ लिखा होना चाहिए कि इस शादी में दहेज नहीं लिया गया है.

नई दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई को तय हुई है. ऐसे में मेहमानों को बुलाने के लिए कार्ड बांटे जा रहे हैं. उम्मीद है हजारों की तादाद में लोग आएंगे. इस बीच एक सवाल राजनीतिक गलियारों में गूंज रहा है कि क्या बिहार के सीएम नीतीश कुमार बारात में शामिल होंगे?

मीसा भारती ने खुद जाकर नीतीश कुमार को दिया शादी का कार्ड

लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती खुद जाकर नीतीश कुमार को निमंत्रण पत्र दे आई हैं. सीएम नीतीश के हाथ जब शादी का कार्ड आया होगा तो उन्होंने इसे गौर से देखा होगा. नीतीश कुमार वे शब्द जरूर ढूंढ रहे होंगे जिसके लिए वे लोगों से कहते रहे हैं.

किसी भी शादी में जाने के लिए सीएम नीतीश ने रखी है ये शर्त

दरअसल नीतीश कुमार ने किसी भी शादी में जाने के लिए एक शर्त रखी है. शर्त है कि शादी के कार्ड पर साफ-साफ लिखा होना चाहिए कि इस शादी में दहेज नहीं लिया गया है. वे दूसरे लोगों से अपील करते रहे हैं कि जिस शादी में दहेज का लेनदेन हो उस शादी का बहिष्कार करें. नीतीश कुमार लोगों से अपील करते हैं लेकिन खुद के लिए तो नियम ही बना लिया है. अब सवाल ये भी है कि क्या तेजप्रताप यादव की शादी के कार्ड पर ऐसा कुछ लिखा है?

तेजप्रताप यादव की शादी के कार्ड पर ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है. जेडीयू के प्रवक्ता नीरज सिंह ने तो बाकायदा एलान कर दिया है कि अगर उन्हें निमंत्रण मिला और कार्ड में दहेज नहीं लेने वाली बात नहीं लिखी होगी तो वे नहीं जाएंगे.

लालू यादव के होने वाले समधी ने भी नीतीश कुमार को दिया है न्योता

लालू यादव के होने वाले समधी चन्द्रिका राय ने भी नीतीश कुमार को न्योता दिया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कार्ड में अगर शर्त वाली बात नहीं लिखी होगी फिर भी नीतीश आएंगे या फिर कोई नया तरीका ढूंढ़कर बाराती बनने से बच जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget