एक्सप्लोरर

अखिलेश और मायावती मिल जाएं तो बीजेपी का मैच ओवर: लालू यादव

पटना : संपत्ति को लेकर लग रहे तमाम आरोपों के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. अपनी पार्टी के 21वें स्थापना दिवस पर पटना में लालू यादव ने 2019 के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 'अखिलेश और मायावती मिल जाएंगे तो बीजेपी का मैच ओवर हो जाएगा.'

अखिलेश और मायावती के एक साथ जुटने की संभावना भी है : लालू

लालू ने कहा, 'अखिलेश-मायावती मिल जाएं तो 2019 में मोदी का मैच ओवर... चाहे अखिलेश हों, मायावती हों, रॉबर्ट वाड्रा हों, प्रियंका गांधी हों, केजरीवाल हों, मैं होऊं या मेरे बच्चे हों, ममता बनर्जी हों, 'ये' चाहते हैं कि हम झुकाएं इन लोगों को तोड़ डालें क्योंकि ये ताक़त जानते हैं...'

उन्होंने यह भी कहा कि 'अखिलेश और मायावती के एक साथ जुटने की संभावना भी है.' इससे पहले आरजेडी का 21 वां स्थापना दिवस 'लालू वन्दना' के साथ शुरू हुआ. स्थानीय गायक रामानन्द यादव ने लालू की शान में गीत गाए तो समर्थकों ने खूब नारे लगाए.

 रैली को 'हिट' कराने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करने से नहीं चूके

लालू यादव 27 अगस्त की रैली को 'हिट' कराने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करने से नहीं चूके. अपने जेल जाने की आशंका को सामने रख उन्होंने समर्थन की अपील की. इसके साथ ही रैली में आने वाले नेताओं की लिस्ट भी पढ़ कर सुना दी.

लालू की लिस्ट में नीतीश और राहुल का नाम नहीं था, पर रॉबर्ट वाड्रा का नाम

खासबात यह रही कि उसमें नीतीश और राहुल का नाम नहीं था. पर रॉबर्ट वाड्रा का नाम जरूर था. इसके साथ ही लालू यादव ने पीएम मोदी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी चल रही है. लालू ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी और खुद उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे हैं. इसलिए वे घबराते नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget