एक्सप्लोरर

MP Mohammad Faizal: लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की संसद सदस्यता बहाल, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले फैसला

MP Mohammad Faizal: फैजल को हत्या के प्रयास के मामले में 10 साल की जेल की सजा के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था, लेकिन 25 जनवरी को केरल हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी.

MP Mohammad Faizal: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल को राहत की खबर मिली है. लोकसभा सचिवालय ने फैजल की अयोग्यता पर अपने आदेश को रद्द कर दिया है. लक्षद्वीप के सांसद की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है. फैजल ने हाल ही में अपनी लोकसभा की सदस्यता रद्द होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसको लेकर बुधवार 29 मार्च को सुनवाई होनी थी. जिससे पहले ही उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई. 

मोहम्मद फैजल के मामले में मंगलवार (28 मार्च) को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई बुधवार (29 मार्च) के लिए टल गई थी. मंगलवार को कोर्ट ने फैजल के वकील से सवाल किया था कि आपने हाई कोर्ट में याचिका क्यों नहीं दाखिल की? साथ ही कोर्ट ने पूछा था कि कौन से मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है?

केरल हाई कोर्ट ने लगा दी थी सजा पर रोक
फैजल को हत्या के प्रयास के मामले में 10 साल की जेल की सजा के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था, लेकिन 25 जनवरी को केरल हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी. लोकसभा सचिवालय से 13 जनवरी को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, कवारत्ती में एक सत्र अदालत से हत्या के प्रयास के मामले में दोषी ठहराए जाने के चलते फैजल  11 जनवरी से लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य हो गया था.

अयोग्य ठहराए जाने के बाद फैजल ने आदेश वापस लेकर लोकसभा की सदस्यता बहाल करने की मांग की थी. फैजल की सदस्यता रद्द होने के बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव का भी ऐलान कर दिया था. जानकारी के मुताबिक अगर किसी सांसद या विधायक को दो या उससे ज्यादा की सजा होती है तो उसकी विधानसभा से सदस्यता भी रद्द हो जाती है. 

यह भी पढ़ें.

Amritpal Singh: फिर पंजाब पहुंचा अमृतपाल सिंह! पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, होशियारपुर में अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget