एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Violence: आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई 19 जनवरी तक टली, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा ये सवाल

Supreme Court ने पिछली सुनवाई में आशीष को जमानत का संकेत दिया था. कोर्ट ने कहा था कि वह 1 साल से अधिक समय में जेल में है.

Ashish Mishra Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 19 जनवरी के लिए टल गई है. शिकायतकर्ता के मुख्य वकील दुष्यंत दवे के अस्वस्थ होने के चलते कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से यह भी पूछा है कि क्या इस घटना के तुरंत बाद 3 लोगों को पीटकर मारने के आरोपी किसान अभी तक हिरासत में हैं?

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने आशीष को जमानत का संकेत दिया था. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि वह 1 साल से अधिक समय में जेल में है. मुकदमा लंबा चलने की उम्मीद है. ऐसे में उसे हमेशा जेल में बंद नहीं रखा जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के जज से पूछा था कि केस की सुनवाई पूरी करने में उन्हें कितना समय लग सकता है? 

निचली अदालत के जज ने क्या कहा?

लखीमपुर खीरी के एडिशनल सेंशस जज ने सुप्रीम कोर्ट को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुकदमे की सुनवाई में 5 साल तक का समय लग सकता है. उन्होंने बताया है कि मामले में 208 गवाह हैं, 171 दस्तावेज हैं और 27 फोरेंसिक रिपोर्ट हैं. इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए आशीष के लिए पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने तुरंत जमानत की मांग की. इसका विरोध करते हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि निचली अदालत को हर दिन सुनवाई का निर्देश दिया जाए. इस पर जजों ने कहा कि यह व्यवहारिक नहीं होगा. ऐसा करने से दूसरे मुकदमों पर असर पड़ेगा.

क्या है मामला?

3 अक्टूबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाए जाने की घटना हुई थी. इस घटना में और उसके बाद उग्र किसानों की तरफ से की गई आरोपियों की पिटाई में कुल 8 लोगों की जान गई थी. मामले का मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्रा उर्फ मोनू है. 10 फरवरी, 2022 को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आशीष को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश को रद्द कर दिया था. उसके बाद से वह जेल में है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 2024 के लिए मायावती खेल रहीं दलित-मुस्लिम-ओबीसी गठजोड़ का दांव, क्या अखिलेश-चंद्रशेखर की जोड़ी बनेगी गेमचेंजर

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!

वीडियोज

SGB ने फिर कर दिखाया! Gold Investment का असली Master | Paisa Live
NPS में बड़ा धमाका! अब Gold–Silver ETF तक निवेश की आज़ादी | Paisa Live
Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action
MP News: Bhopal में चलती कार में लगी भीषण आग... हादसे में 5 लोग जलकर राख | Road Accident | abp News
Goa Night Club Fire Update: 2-3 दिन में गोवा पुलिस की हिरासत में होंगे लूथरा बंधू | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
दुनिया भर में कैसे मनाते हैं क्रिसमस, ट्री सजाने से लेकर सैंटा के इंतजार तक क्या-क्या परंपराएं मशहूर?
दुनिया भर में कैसे मनाते हैं क्रिसमस, ट्री सजाने से लेकर सैंटा के इंतजार तक क्या-क्या परंपराएं मशहूर?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
मौत के नीचे शूटिंग... रीलबाजी में ट्रक के नीचे घुस गया शख्स, वीडियो देख भड़क गए यूजर्स
मौत के नीचे शूटिंग... रीलबाजी में ट्रक के नीचे घुस गया शख्स, वीडियो देख भड़क गए यूजर्स
Embed widget