एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर कांड में Ashish Mishra की रायफल से हुई थी फायरिंग, SIT की चार्जशीट में हुए कई खुलासे

Lakhimpur Kheri Case: चार्जशीट में कहा गया है कि तिकुनिया कांड के दौरान अंकित दास ने अपनी लाईसेंसी पिस्टल से फ़ायरिंग की थी. इसके अलावा लतीफ उर्फ काले ने रिपीटर गन से फायरिंग की थी.

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की रायफल से फायरिंग हुई थी. हालांकि फायरिंग आशीष मिश्रा ने नहीं बल्कि नंदन सिंह ने की थी. इस बात का दावा एसआईटी की चार्जशीट में किया गया है.

चार्जशीट में कहा गया है कि तिकुनिया कांड के दौरान अंकित दास ने अपनी लाईसेंसी पिस्टल से फ़ायरिंग की थी. इसके अलावा लतीफ उर्फ काले ने रिपीटर गन से फायरिंग की थी. वारदात के बाद काले के घर में असलहे छिपाए गए थे. चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि किसानों को कुचलने का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा मोनू वारदात के वक्त थार जीप में मौजूद था.

5 हज़ार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत सभी 14 अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की. वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एस पी यादव ने बताया कि एसआईटी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम की अदालत में 5 हज़ार पन्नों का आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है.

उन्होंने बताया कि यह आरोप पत्र पिछले साल तीन अक्टूबर को गाड़ियों से कुचलकर चार किसानों की कथित रूप से हत्या के मामले से संबंधित है. इसमें वीरेंद्र शुक्ल नामक एक और आरोपी का नाम शामिल किया गया है. इस तरह मामले के अभियुक्तों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है.

यादव ने बताया कि इस मामले में मुख्य अभियुक्त आशीष के साथ-साथ अंकित दास, नंदन सिंह बिष्ट, सत्यम त्रिपाठी, लतीफ उर्फ काले, शेखर भारती, सुमित जायसवाल, आशीष पांडे, लवकुश राणा, शिशुपाल, उल्लास कुमार उर्फ मोहित त्रिवेदी, रिंकू राणा तथा धर्मेंद्र बंजारा नामक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

यादव ने बताया कि इस मामले में एसआईटी को 90 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल करनी थी. गौरतलब है कि पिछले साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर जिले के तिकुनिया क्षेत्र में अजय मिश्रा के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के किसानों द्वारा विरोध के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. किसानों की हत्या के मामले में गृह राज्य मंत्री का बेटा आशीष मुख्य अभियुक्त है.

दिल्ली में कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा केस Omicron वेरिएंट के, केजरीवाल सरकार का बड़ा दावा

Punjab Election: Navjot Singh Sidhu का ऐलान, हर महिला को 2 हजार प्रति महीना और साल में मिलेंगे 8 सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget