एक्सप्लोरर

कश्मीर घाटी में ठंड के कारण जमी नदियां, बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

कश्मीर घाटी में चिलाई कलां के दौरान 40 दिनों तक जबर्दस्त ठंड पड़ती है. इसकी शुरुआत इस बार 21 दिसंबर से हो गई है और यह 31 जनवरी तक चलेगी. इस दौरान यहां ठंड काफी बढ़ जाती है और नदी का पानी भी जम जाता है.

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शुक्रवार से 40 दिन का वो पीरियड शुरू हो गया है जिसे चिलाई कलां कहा जाता है. इस दौरान यहां सबसे अधिक ठंड पड़ती है. इस बार यह समय घाटी में 21 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच का है. कश्मीर घाटी में बढ़ती ठंड का असर दिखना भी दिखना शुर हो गया है. झील और नदियों में पानी जम रहा है और इस रोमांचकारी मौसम में पर्यटक खूब मस्ती कर रहे हैं.

कश्मीर घाटी में सर्दी के बढ़ने का असर राजधानी दिल्ली तक पड़ती है. इस दौरान हमने कश्मीर घाटी में ठंड का असर कितना है इसे महसूस करने के लिए सोनमर्ग का सफर तय किया. सोनमर्ग के रास्ते में रेविल एक गांव है. यहां सिंधु नदी से एक छोटी सी केनाल निकली है जिसे लोग झील के तौर पर भी देखते हैं. यहां का नज़ारा बेहद खूबसूरत है, लेकिन ठंड के कारण इसमें मौजूद पानी पूरी तरह जम चुका है. इलाके के रहने वाले लोगों का कहना है कि अभी जैसा मौसम है ऐसा ही लगभग मार्च तक रहेगा. यहां सर्दी के बढ़ने के कारण नेशनल हाइवे भी बंद हो जाता है.

यहां से निकलने के बाद हमने लेह लद्दाख की ओर जाने वाली नेशनल हाइवे का रुख किया. इस रास्ते को नवंबर में बर्फबारी के बाद ही बंद कर दिया जाता है. हम बढ़ते रहे लेकिन सोनमर्ग से 8 किलोमीटर पहले ही हम रुक गए. इससे आगे जाने की इजाज़त हमें नहीं थी. यहां का तापमान माइनस 5 डिग्री है. इतने कम तापमान के कारण यहां नदी के पत्थरो पर कुदरत के दांत आ गए हैं. पत्थरों पर बर्फ नुकीला हो चला है. यहां हवा बहुत तेज चल रही है. ऐसे सिहरन भरे मौसम में भी पर्यटक यहां अच्छी खासी तादाद में दिखे.

घाटी घूमने आए लोग यहां अनेक तरह की मस्तियां कर रहे हैं. मुंबई से आए एक कपल का कहना था कि बहुत मजा आ रहा है यहां के मौसम में. एक और पर्यटक ने कहा कि यहां के हालात कैसे भी हों लेकिन लोग बहुत अच्छे हैं. इस दौरान यहां काम करने वाले स्थानीय लोग दिखे जो अलाव जलाकर बैठे थे. उन्होंने बताया कि बिना अलाव के यहां रहना बहुत मुश्किल है. उनलोगों का कहना था कि जनवरी में बर्फबारी के बाद तापमान और गिरेगा. कश्मीर घाटी में अगले एक-दो दिन तक तो बर्फबारी का अनुमान नहीं है लेकिन हफ्तेभर बाद बर्फबारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

चीन की हर चाल को भारत का जवाब है बोगीबील पुल, जानें क्या है इसकी खासियत

लोकसभा: अब वेल में आए सांसद तो सीधा हो जाएंगे बर्खास्त

देखें वीडियो-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget