एक्सप्लोरर

Ladakh: 13,862 फीट की ऊंचाई और बर्फ से जमी पेंगोंग झील पर 21 किमी. की दौड़..., लद्दाख ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ladakh News: लोगों को जलवायु परिवर्तन के लिए जागरूक करने और हिमालय को बचाने का संदेश देने के लिए इस हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया था.

India’s first frozen lake half marathon: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शून्य से कम तापमान में पहली बाक 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. यह दौड़ 13,862 फीट की ऊंचाई पर आयोजित की गई. इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे ऊंची जमी हुई झील पर हाफ मैराथन के रूप में दर्ज किया गया. 

बता दें कि भारत और चीन की सीमा पर सर्दियों के दौरान तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. इससे 700 वर्ग किलोमीटर में फैली पेंगोंग झील (खारे पानी की झील) जम जाती है. हॉफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावक इस झील के ऊपर भी दौड़े. लेह जिला विकास आयुक्त श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने पीटीआई को बताया कि 4 घंटे तक चली मैराथन सोमवार को लुकुंग से शुरू हुई और मान गांव में समाप्त हुई. 

जलवायु परिवर्तन पर जागरुकता के लिए दौड़

श्रीकांत बालासाहेब सुसे के मुताबिक, इस दौड़ में हिस्सा लेने वाले 75 प्रतिभागियों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इस मैराथन का आयोजन जलवायु परिवर्तन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया था. जलवायु परिवर्तन और हिमालय को बचाने की आवश्यकता के बारे में लोगों को याद दिलाने के लिए इसका आयोजन 'लास्ट रन' के नाम से किया गया था. 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

इस मैराथन का आयोजन एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ लद्दाख (ASFL) ने लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, पर्यटन विभाग तथा लद्दाख और लेह जिला प्रशासन के सहयोग से किया. श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने कहा, "पहली पेंगोग फ्रोजन लेक हाफ मैराथन अब आधिकारिक रूप से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है." उन्होंने कहा, "इस मैराथन का आयोजन खेलों के माध्यम से जागरुकता फैलाने के अलावा लद्दाख में स्थायी शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया. इससे यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे." यह केंद्र सरकार की ओर से घोषित 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' का हिस्सा है.

धावकों का रखा गया पूरा ख्याल

मैराथन को मुख्य कार्यकारी पार्षद, LAHDC (लेह) ताशी ग्यालसन ने झंडी दिखाकर रवाना किया. मैराथन के रूट पर मोबाइल एंबुलेंस के साथ-साथ एनर्जी ड्रिंक्स, मेडिकल टीम और ऑक्सीजन सपोर्ट सहित 5 एनर्जी स्टेशन स्थापित किए गए थे. जिला विकास आयुक्त ने बताया, "मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने पहले 6 दिनों तक लद्दाख के मौसम के अनुसार खुद को ढाला. उसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण भी किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे दौड़ने के लिए फिट हैं."

ये भी पढ़ें-Weather Update: साफ आसमान बढ़ाएगा पारा और छूटेंगे पसीने... मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने किया आगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget