एक्सप्लोरर

लद्दाख में सड़कों पर क्यों उतरे लोग, किस बात को लेकर केंद्रशासित प्रदेश में मचा है घमासान? यहां समझिए

Ladakh Protest Reason: लद्दाख में पुरुष और महिलाएं कड़कड़ाती सर्दी में सड़कों पर उतर आए हैं. इन लोगों की तरफ से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

Ladakh Protest: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. आमतौर पर सबसे शांत रहने वाले देश के इस हिस्से में लोगों का सड़कों पर उतरना काफी हैरानी भरा लगता है. हालांकि, लोग यूंही सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी एक खास मांग है. लद्दाख के लोगों का कहना है कि केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए. 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अलग कर लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था. 

लद्दाख में हजारों लोगों के प्रदर्शन की वजह से बड़े पैमाने पर दुकानें बंद कर दी गई हैं. विरोध प्रदर्शन की अगुवाई लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) के जरिए की जा रही है. विरोध-प्रदर्शन का अंदाजा इस बात के लगाया जा सकता है कि कड़ाके की सर्दी में भी पुरुष और महिलाएं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर लद्दाख में हो रहे प्रदर्शन के पीछे की असली वजह क्या है. 

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग? 

जम्मू-कश्मीर से जब 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाया गया, तो उस वक्त राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया गया है. इसमें से एक जम्मू-कश्मीर रहा, जो विधानसभा वाला केंद्रशासित बना. वहीं, लद्दाख को बिना विधानसभा वाला केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया. शुरुआत में तो केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने पर लद्दाख में ज्यादा विरोध प्रदर्शन नहीं हुए, लेकिन धीरे-धीरे विरोध के स्वर बुलंद होने लगा, जिसका नतीजा हाल के प्रदर्शन हैं. 

दरअसल, लद्दाख के लोगों का कहना है कि वे पूर्ण राज्य का दर्जा चाहते हैं. लोग यहां की नौकरशाही परेशान हो चुके हैं और उन्होंने मांग की है कि जनता को अपने प्रतिनिधियों को चुनने का मौका मिलना चाहिए. ये तभी संभव हो पाएगा, जब राज्य पूर्ण राज्य बनेगा. एलएबी और केडीए लद्दाख के दो क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन दिनों वह लोगों को इकट्ठा करके प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं. अगस्त 2021 में दोनों साथ आए, ताकि विरोध की आवाज को बुलंद किया जा सके. 

लद्दाख में प्रदर्शन कर रहे लोगों की प्रमुख मांग केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाना, संविधान की छठी अनुसूची को लागू करना और लेह एवं कारगिल जिलों के लिए अलग-अलग संसदीय सीट स्थापित करना है. छठी अनुसूची के तहत जनजातीय क्षेत्रों में स्वायत्त जिले बनाने का प्रावधान है. लद्दाख में भी कई तरह की जनजातियां रहती हैं, इसलिए ये मांग और भी ज्यादा उठ रही है. 

यह भी पढ़ें: लेह में कड़ाके की ठंड के बावजूद सड़कों पर उतरे हजारों लोग, लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के साथ PM आवास के बाहर धरना देने क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? सवाल पर दिया ऐसा जवाब
राहुल गांधी के साथ PM आवास के बाहर धरना देने क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? सवाल पर दिया ऐसा जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी ने समर्थकों से मांगी मदद, धरना जारी रखने के लिए जारी की जरूरी सामानों की लिस्ट
कॉकरोच जनता पार्टी ने समर्थकों से मांगी मदद, धरना जारी रखने के लिए जारी की जरूरी सामानों की लिस्ट
असम बाढ़: चाराइदेव में एक ही परिवार के चार सदस्य बाढ़ के तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
असम बाढ़: चाराइदेव में एक ही परिवार के चार सदस्य बाढ़ के तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
CJP Protest LIVE: कनॉट प्लेस में उपद्रवियों ने की फिर पत्थरबाजी, पुलिस की शांति की अपील, मौके पर सीनियर अधिकारी
LIVE: कनॉट प्लेस में उपद्रवियों ने की फिर पत्थरबाजी, पुलिस की शांति की अपील, मौके पर सीनियर अधिकारी

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget