एक्सप्लोरर

पालघर मॉब लिंचिंग पर कुमार विश्वास का गुस्सा फूटा, कहा- 'महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक है'

महाराष्ट्र के पालघर जिले में ग्रामीणों ने दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस मामला तूल पकड़ता जा रहा है. हर कोई घटना की निंदा कर रहा है.

महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग की घटना पर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने दुख और गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा, 'ये घटना महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक है.' कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, "पालघर की घटना महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक है. छत्रपति महाराज शिवाजी की धरा पर मित्रता-शत्रुता से उपर उठ चुके साधुओं को अगर उन्मादी भीड़ घेरकर मार दें तो यह उस ऐतिहासिक परम्परा पर धब्बा है, जिसमें शत्रुपक्ष की महिलाओं तक को आदर दिया जाता है. दोषियों को सख्त सजा मिले." https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1251891134235734016 महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं को बेरहमी से पीट-पीटकर जान से मार देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग मामले में उद्धव ठाकरे से कार्रवाई करने की मांग की है. सीएम योगी ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "पालघर, महाराष्ट्र में हुई जूना अखाड़ा के संत (स्वामी कल्पवृक्ष गिरि, स्वामी सुशील गिरि) और उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े की हत्या के संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की. उनसे घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया." उधर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष संत महंत नरेंद्र गिरि ने पालघर में जूना अखाड़ा के दो संतों की पीट-पीट कर हत्या किए जाने की कड़ी निंदा की है. सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों से अनुरोध किया है कि लॉकडाउन के दौरान अगर कोई संत- महात्मा ब्रह्मलीन होता है, तो उसकी समाधि में न जाएं. लॉकडाउन में हुई मॉब लिंचिंग पालघर में मॉब लिंचिंग की घटना ऐसे समय पर हुई है जब कोरोना वायरस महामारी के चलते महाराष्ट्र समेत पूरा देश तीन मई तक लॉकडाउन है. लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है. ये घटना पालघर जिले के एक गांव में शनिवार को हुई. जूना अखाड़े के दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इनमें से 101 आरोपियों को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. वहीं नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह भेज गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget