एक्सप्लोरर

कुमार संगकारा बोले- इस भारतीय गेंदबाज़ ने उड़ा दी थी रातों की नींद, बेहद मुश्किल था खेलना

कुमार संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के ट्वीट किए गए वीडियो में कहा, "एक बल्लेबाज के तौर पर अनिल कुंबले के कारण मैं कई रातों तक सो नहीं पाता था. हालांकि, वह आपके ऑर्थोडॉक्स लेग स्पिनर नहीं थे."

श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कहा कि पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले के खिलाफ रन बनाना बेहद मुश्किल था. संगकारा ने आगे कहा कि कुंबले के कारण वह कई रातों तक सो नहीं सके थे. 

कुमार संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के ट्वीट किए गए वीडियो में कहा, "एक बल्लेबाज के तौर पर अनिल कुंबले के कारण मैं कई रातों तक सो नहीं पाता था. हालांकि, वह आपके ऑर्थोडॉक्स लेग स्पिनर नहीं थे."

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने आगे कहा, "तेज गेंदबाजी और स्ट्रेट गेंदबाजी करने से रन बनाना आसान नहीं होता. गेंद में तेजी हो तो बल्लेबाज के लिए रन निकालने में दिक्कत होती है. कुंबले अच्छे व्यक्ति हैं और एक चैंपियन हैं."

दरअसल, आईसीसी हॉल ऑफ फेम से सम्मानित खिलाड़ियों का वीडियो जारी कर रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को आईसीसी ने कुंबले पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ व कप्तान कुमार संगकारा अनिल कुंबले की तारीफ करते हुए नजर आए. 

गौरतलब है कि संगाकारा श्रीलंका के लिए वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. उनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में होती थी. 134 टेस्ट में संगाकारा के नाम 57.14 की औसत से 12400 रन हैं. इसमें 11 दोहरे शतक, 38 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं 404 वनडे मैचों में उन्होंने 41.99 की औसत से 14234 रन बनाए हैं.

वहीं अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में विश्व के तीसरे और भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने टेस्ट में 619 और वनडे में 337 विकेट लिए हैं. वह वनडे में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget