एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव : रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार सहित कुल 95 उम्मीदवार मैदान में

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए 17 जुलाई को होने वाले चुनाव के सिलसिले में नामाकंन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और विभिन्न उम्मीदवारों ने नामांकन के कुल 108 सेट जमा किए हैं.

कुल 95 लोगों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने नामांकन दाखिल किए हैं.

मीरा कुमार और राजग प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को छोडकर अन्य नामांकनों को अवैध ठहरा दिया गया है या इस बात के पूरे आसार हैं कि जांच के दौरान उनके नामांकन खारिज हो जाएं. हर नामांकन के लिए निर्वाचक मंडल के 50 सदस्यों के हस्ताक्षर और अन्य 50 सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है.

नामांकन दाखिल करने वालों में एक गिनीज रिकार्ड धारी, महाराष्ट्र से एक पटेल दंपति और तमिलनाडु में सलेम के एक उम्मीदवार शामिल हैं जो अब तक 150 चुनाव लड चुके हैं.

मीरा कुमार के नामांकन के समय कांग्रेस और विपक्ष के कई नेता मौजूद थे. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने भी कोविंद की ओर से एक नामांकन सेट दाखिल किया.

राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार और कोविंद के बीच सीधा मुकाबला लगभग तय लग रहा है. नामांकन पत्रों की आज जांच की जाएगी.

लोकसभा सचिवालय के अनुसार, कुल 95 उम्मीदवारों की ओर से 108 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. एक उम्मीदवार अधिकतम चार नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

35 उम्मीदवारों के नामांकन पहले ही खारिज किए जा चुके हैं क्योंकि 15 हजार रूपए की अनिवार्य जमानत राशि जमा नहीं की गयी थी.

अधिकारियों ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों ने प्रस्तावकों के रूप में अपने पड़ोसियों का जिक्र किया है. कुछ ने कहा कि वह संसद भवन में प्रवेश करना चाहते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget