एक्सप्लोरर

Pele Demise: पेले के निधन से कोलकाता में शोक की लहर, मोहन बागान क्लब में जल्द बनेगा 'पेले गेट'

Pele: सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से एक पेले के निधन पर कोलकाता में  शोक की लहर छा गई है. पेले ने 25 सितंबर 1977 को न्यूयॉर्क कोस्मोस के लिए मोहन बागान के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस पर मैच खेला था.

Pele Demise News: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से एक पेले का गुरुवार (29 दिसंबर) को निधन हो गया. पेले ने 45 साल पहले कोलकाता में फुटबॉल मैच खेला था. उनके निधन के बाद कोलकाता में भी शोक की लहर दौड़ गई. पेले कैंसर से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें ब्राजील के साओ पाउलो में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया.

पेले का निधन कोलकाता के मोहन बागान क्लब के लिए एक ब्लैक सरीखा रहा. यह देश का एकमात्र क्लब है जिसके खिलाफ तीन बार के विश्व कप विजेता पेले ने एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था.

क्लब में जल्द ही होगा पेले गेट

पेले के निधन के कारण मोहन बागान ही नहीं, उसके प्रतिद्वंदी ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने भी अपने झंडे को आधा झुकाया. मोहन बागान क्लब के सचिव देवाशीष दत्ता ने घोषणा की कि उनके क्लब में जल्द ही एक पेले गेट होगा. दत्ता ने कहा कि हमने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है और इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही इसका काम पूरा होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

दत्ता ने उस दिन को भी याद किया जब ईडन गार्डन में खेले गए मैच में मोहन बागान 2-1 से जीत दर्ज करने की स्थिति में था लेकिन कॉसमॉस को अंतिम क्षणों में पेनल्टी मिली, जिस पर उसने गोल करके मैच ड्रॉ कराया था. उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 1977 क्लब के इतिहास में ऐतिहासिक दिन था, जब हमने न्यूयॉर्क कॉसमॉस के खिलाफ मैच में देश का प्रतिनिधित्व किया था. लोगों को तब भारत में केवल एक फुटबॉल क्लब की जानकारी थी और वह क्लब मोहन बागान था. 

सात दिन तक शोक

कोलकाता के पूर्व खिलाड़ियों और चोटी के तीन क्लबों के प्रशासकों सहित पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास ने ऐतिहासिक साल्ट लेक स्टेडियम में शुक्रवार की शाम को फुटबॉल के बादशाह को श्रद्धांजलि अर्पित की. स्टेडियम के परिसर में पेले की तस्वीर रखी हुई थी जिसमें लोगों ने फूल चढ़ाकर इस दिग्गज फुटबॉलर को श्रद्धांजलि दी. ईस्ट बंगाल के अध्यक्ष प्रणव दासगुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि पेले विश्व में खेलों के राजा थे. उनके निधन से हम सभी और विश्वभर के खेल प्रेमी दुखी हैं. लगता नहीं है कभी उनकी जगह भर पाएगी.

इस बीच अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने पेले की उपलब्धियों को याद करते हुए सात दिन के शोक की घोषणा की. एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने कहा कि फुटबॉल के दिग्गज पेले के निधन से हम सभी बेहद दुखी हैं और उनकी उपलब्धियों को याद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम उनके निधन पर सात दिन तक शोक व्यक्त करेंगे. साथ ही कहा कि इस बीच एआईएफएफ का ध्वज आधा झुका होगा.

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी बोले- 'BJP के लिए जीतना मुश्किल होगा, लेकिन विपक्ष के पास विजन होना चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget