एक्सप्लोरर

राहुल गांधी बोले- 'BJP के लिए जीतना मुश्किल होगा, लेकिन विपक्ष के पास विजन होना चाहिए'

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने विपक्षी एकता के सवाल पर कहा कि 'विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं. भारत जोड़ो यात्रा में किसी का नहीं आना, उन पर निर्भर करता है. इस यात्रा में सबका स्वागत है.'

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब तक कामयाब रही, उम्मीद से ज्यादा उपलब्धि मिली है. उन्होंने कहा कि शुरू में लगा था कि ये केवल एक यात्रा है, बाद में महसूस हुआ कि यह एक जीवित चीज है. इसमें एहसास है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं को अपना गुरू बता दिया. उन्होंने कहा कि 'मुझ पर हमला करने वाले आरएसएस–बीजेपी के मित्रों का धन्यवाद. मैं चाहता हूं कि वो मुझ पर और हमला करें. मैं उन्हें गुरू मानता हूं. उन्होंने मुझे सिखाया है कि राजनीति में क्या नहीं करना चाहिए?'

विपक्षी एकता को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी ने विपक्षी एकता के सवाल पर कहा कि 'विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं. इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन हर पार्टी की अपनी सियासी मजबूरियां होती हैं. भारत जोड़ो यात्रा में किसी का नहीं आना, उन पर निर्भर करता है, लेकिन इस यात्रा में सबका स्वागत है.' उन्होंने कहा कि हम अपने साथ जुड़ने से किसी को नहीं रोकेंगे. अखिलेश, मायावती और अन्य अगर 'मोहब्बत का हिंदुस्तान' बनाना चाहते हैं और विचारधारा के बीच को जुड़ाव है, तो सभी लोग शामिल होंगे.

सरकार की नाकामियों के कई मुद्दे

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की नाकामियों के कई मुद्दे हैं. बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दे हैं, लेकिन यात्रा के जरिए मेरा लक्ष्य देश को विकल्प देना है, हम देश को जीने को नया तरीका देना चाहते हैं. खुद के खिलाफ अभियान पर राहुल ने कहा कि सच्चाई को कोई अभियान या पैसा नहीं छिपा सकता. 

अपनी सुरक्षा पर केंद्र सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में अपनी सुरक्षा को लेकर कहा कि सरकार चाहती है, भारत जोड़ो यात्रा मैं बुलेट प्रूफ गाड़ी में करूं. जो मुझे मंजूर नहीं. उन्होंने कहा कि जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं, तो कोई चिट्ठी नहीं जाती है. उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग हैं. उन्होंने कहा कि ये मामला बना रहे हैं कि राहुल गांधी नियम तोड़ता है.

ठंड लगेगी, तो पहन लूंगा स्वेटर: राहुल

टी शर्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल ने कहा कि क्या स्वेटर पहन लूं. मैं सर्दी से नहीं डरता. मुझे ठंड नहीं लग रही. जब ठंड लगेगी तब स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा. 2024 के लेकर राहुल ने कहा कि अगर विपक्ष एकजुट हुआ, तो बीजेपी के लिए जीतना मुश्किल होगा, लेकिन विपक्ष के पास विजन होना चाहिए. बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है. 

पीएम उम्मीदवार पर कुछ यूं रखी बात

पीएम बनने के सवाल पर राहुल ने कहा कि ये भटकाने वाली बात है, इसमें मीडिया को रुचि है. आप पीएम होते तो 5 बड़े कदम क्या उठाते के सवाल पर राहुल ने पीएम वाली बात काटते हुए शिक्षा, रोजगार , उत्पादन , विदेश नीति को लेकर अपना दृष्टिकोण बताया. उन्होंने कहा कि कुछ नहीं हो सकता, अगर देश के लोग एक दूसरे से नफरत करें. मोहब्बत की नींव जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra UP: वोट बैंक के डर से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो रहे माया, अखिलेश और जयंत? जानें- क्या है वेस्ट यूपी का समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
Explained: TMC में टूट और DMK-BJD को तोड़ने की कोशिश, मदन मित्रा के जाने से परिसीमन बिल कितने कदम आगे बढ़ा?
TMC में टूट और DMK-BJD तोड़ने की कोशिश, मदन मित्रा के जाने से परिसीमन बिल कितने कदम आगे बढ़ा?
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
तीन दिनों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दूसरे भारतीय नाविक की मौत, ईरान ने जहाज पर किया था हमला
तीन दिनों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दूसरे भारतीय नाविक की मौत, ईरान ने जहाज पर किया था हमला

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget