एक्सप्लोरर

डॉक्टरों से बातचीत फिर फेल, ममता ने की इस्तीफे की पेशकश, जानें कहां फंसा पेंच

आरजी कर हॉस्पिटल रेप केस के खिलाफ हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर के साथ ममता बनर्जी की बैठक फेल हो गई. ममता बनर्जी दो घंटे तक इंतजार करती रहीं लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे.

पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर हॉस्पिटल रेप केस के खिलाफ हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर के साथ बैठक बुलाई थी. ममता बनर्जी दो घंटे तक इंतजार करती रहीं लेकिन बातचीत के लिए डॉक्टर नहीं पहुंचे. डॉक्टरों ने बातचीत फेल होने के पीछे राज्य प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. दरअसल, राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि बैठक का सीधा प्रसारण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसी को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने बातचीत से इनकार कर दिया. इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा कि हम डॉक्टरों को काम पर वापस नहीं ला सके, इसके लिए हाथ जोड़कर राज्य की जनता से माफी मांगते हैं. इस दौरान ममता ने कहा कि वे इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं. उधर, बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने कहा, संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए मैं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कदम उठाऊंगा. पढ़ें 10 अपडेट्स

1- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टर से रेप हुआ था. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. 
2- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ममता सरकार ने डॉक्टरों के साथ बैठक बुलाई थी. हालांकि, बैठक का लाइव प्रसारण न करने को लेकर सरकार और डॉक्टरों में गतिरोध हो गया. इसके बाद डॉक्टरों ने बातचीत से इनकार कर दिया.
3- ममता बनर्जी करीब दो घंटे तक इंतजार करती रहीं. इसके बाद उन्होंने जनता से माफी भी मांगी. ममता बनर्जी ने कहा, मैं लोगों की खातिर इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. बनर्जी ने कहा, मैं बंगाल के लोगों से माफी मांगती हूं, जिन्हें उम्मीद थी कि आज आरजी कर गतिरोध खत्म हो जाएगा. वे (जूनियर डॉक्टर) नबान्न आए, लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए. मैं उनसे काम पर वापस जाने का अनुरोध करती हूं.
4-  पश्चिम बंगाल में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता स्थित आरजी कर अस्पताल मामले को लेकर जारी गतिरोध को हल करने के लिए बैठक का सीधा प्रसारण करने की अनुमति नहीं देने के लिए गुरुवार को राज्य प्रशासन को दोषी ठहराया. डॉक्टरों ने गतिरोध के लिए उन्हें दोषी ठहराने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका काम बंद करो आंदोलन जारी रहेगा. 
5 - डॉक्टरों ने कहा, मुख्यमंत्री की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है. हम चाहते थे कि बातचीत हो. एक आंदोलनकारी डॉक्टर ने कहा हालांकि राज्य प्रशासन बैठक का सीधा प्रसारण करने की अनुमति नहीं देने पर अड़ा हुआ है. हमारी मांगें जायज हैं. हम बैठक की पारदर्शिता के लिए सीधा प्रसारण चाहते थे.
6-  राज्यपाल आनंद बोस ने कहा, आरजी कर अस्पताल मामले पर जारी गतिरोध को लेकर लोगों के गुस्से को देखते हुए मैं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा.
7- बंगाल के राज्यपाल बोस ने कहा, संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए मैं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कदम उठाऊंगा. 
8- राज्यपाल बोस ने कहा, मैं बंगाल के लोगों के प्रति प्रतिबद्ध हूं. मैंने आरजी कर घटना की पीड़िता के माता-पिता और न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. मेरे आकलन में, सरकार अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रही है.
9- बीजेपी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि पश्चिम बंगाल में सुरक्षा को लेकर न्यायिक अधिकारियों की ओर से जताई गई चिंता पर संज्ञान ले. 
10- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे वाले बयान पर भाजपा नेता रूपा गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, वे (ममता बनर्जी) एक काम करें कि कल के दिन की शुरुआत इस खुशखबरी के साथ करें. उन्हें कम से कम कल स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget