एक्सप्लोरर

RG Kar मेडिकल कॉलेज रेप और हत्याकांड पर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई स्टेटस रिपोर्ट, मुकदमा 1 महीने में निपटने की उम्मीद

कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह निचली अदालत के मुकदमे या सीबीआई जांच से जुड़े किसी भी पहलू पर बीच में भी सुनवाई करेगा इसलिए कोई भी पक्ष ज़रूरत पड़ने पर आवेदन दाखिल कर सकता है.

RG Kar Medical College Rape Murder Case: कोलकाता के आर.जी. कर हॉस्पिटल रेप और हत्याकांड केस का मुकदमा एक महीने में निपटने की उम्मीद है. मामले में सीबीआई की नई स्टेटस रिपोर्ट को देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा है. इस रिपोर्ट ने बताया गया है कि सियालदह की कोर्ट में मामले की लगातार सुनवाई हो रही है और 81 में से 43 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं.

पूरे देश को दहला कर रख देने वाले कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप और हत्याकांड मामले पर सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने सीबीआई के लिए पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह भी बताया कि हॉस्पिटल में भ्रष्टाचार की जांच अलग से हो रही है. इस बारे में 2 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है. इस पर पश्चिम बंगाल सरकार के लिए पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन राज्य सरकार सीबीआई के अनुरोध पर जल्द ही फैसला लेगी.

17 मार्च को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने 17 मार्च को अगली सुनवाई की बात कही है. कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह निचली अदालत के मुकदमे या सीबीआई जांच से जुड़े किसी भी पहलू पर बीच में भी सुनवाई करेगा इसलिए कोई भी पक्ष ज़रूरत पड़ने पर आवेदन दाखिल कर सकता है. सुनवाई के दौरान पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई की जांच पर संतोषजनक कहा. उन्होंने उम्मीद जताई कि घटना के मुख्य आरोपी के अलावा दूसरे लोगों की भूमिका पर भी सीबीआई चार्जशीट दाखिल करेगा.

कब तक NTF देगा अंतिम रिपोर्ट

मंगलवार, 10 दिसंबर को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा पर सुझाव देने के लिए बने नेशनल टास्क फोर्स से कहा कि वह 12 सप्ताह में अंतिम रिपोर्ट दे. कोर्ट ने NTF से यह भी कहा कि वह इस मसले पर राज्यों की तरफ से उठाए गए कदमों का अध्ययन करें.

यह भी पढ़ें- जर्मनी की नागरिकता के साथ भारत में बन गए चार बार विधायक! जानें कौन हैं ये कारनामा करने वाले चेन्नामनेनी रमेश

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget