एक्सप्लोरर

Kolkata Rape-Murder Case: 'ममता बनर्जी महिला होने के बावजूद...', कोलकाता रेप-मर्डर केस पर भड़की बीजेपी, लगाया ये गंभीर आरोप

Kolkata Doctor Rape Case: बीजेपी नेता संबिता पात्रा ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है. 

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला हर गुजरते दिन के साथ तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना पर बीजेपी पूरी तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने इस घटना के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ममता बनर्जी पर निशाना साधा.

संबित पात्रा ने कहा, 'पेशे से मैं एक डॉक्टर भी हूं और आज अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर डॉक्टर कम्यूनिटी के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं. जो चिकित्सक होता है वो अपना पूरा जीवन इस देश की सेवा के लिए और रोगियों की सेवा के लिए लगाता है. बड़ा आश्चर्य होता है कि जिस तरह का जघन्य कांड बंगाल में हुआ, उसे छिपाने की कोशिश की गई.'

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

संबित पात्रा ने कहा, 'पश्चिम बंगाल के जघन्य अपराध को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छिपाने की कोशिश कर रही है. ममता बनर्जी खुद एक महिला है, उसके बावजूद जिस तरह की तस्वीरें मेडिकल कॉलेज से सामने आईं उसे देखने से ही रूह कांप उठती है. अगर तस्वीरें चीख-चीखकर इस तरह के दुख को बयां कर रही है तो सोचिए हमारी वो बहन जिसके साथ इस प्रकार का कुकृत्य हुआ, उसको उस समय किस प्रकार के दर्द और पीड़ा को सहना पड़ रहा होगा.'

डॉक्टरों के ट्रांसफर पर बरसे पात्रा

उन्होंने कहा, 'आनन-फानन में आज (17 अगस्त) को 40-50 डॉक्टरों का ट्रांसफर किया गया है. क्यों किया गया है, उसके पीछे क्या कारण है, क्या छिपाना चाहती हैं ममता बनर्जी? ममता बनर्जी खुद हेल्थ मिनिस्टर हैं. खुद होम मिनिस्टर हैं और मुख्यमंत्री भी हैं. मैंने ऐसा पहला कभी नहीं देखा कि जिसके हाथ में स्वास्थ्य और राज्य की कमान है, वो हाथ में प्लेकार्ड लेकर उतरी हैं कि मुझे न्याय चाहिए. किससे न्याय चाहिए? न्याय आपसे चाहिए, सुरक्षा आपसे चाहिए.'

वो बोले, 'आपके गुंडों से डॉक्टरों और आम जनता को बंगाल में सुरक्षा चाहिए. सड़क पर उतरकर और हाथों में प्लेकार्ड पकड़कर नाटक करने से आप जनता जनार्दन को मूर्ख और बेवकूफ नहीं बना सकती हैं. वो प्रिंसिपल किसका आदमी था? कुछ बातों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जरुरत नहीं होती है.'

ये भी पढ़ें: 'आरक्षण छीनने की भाजपाई जिद ने...', शिक्षक भर्ती को लेकर कोर्ट के आदेश पर राहुल गांधी का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget