एक्सप्लोरर

Kolkata Law College Case: कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा के बयान पर भड़क गईं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'हर पार्टी में ऐसे लोग...'

Kolkata Law College: तृणमूल कांग्रेस के दो नेता कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा की तरफ से कोलकाता लॉ कॉलेज मामले में दिए गए विवादित बयान को लेकर अब सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रतिक्रिया दी है.

Kolkata Law College Case: कोलकाता लॉ कॉलेज को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा के विवादित बयानों से खुद को किनारे कर लिया है. इसके साथ ही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बनर्जी और मित्रा पर तंज कसा है. 

सांसद महुआ मोइत्रा ने X पर लिखा, 'भारत में महिलाओं के प्रति नफरत की भावना सभी राजनीतिक पार्टियों में देखने को मिलती है, लेकिन इसमें टीएमसी इसलिए अलग है क्योंकि ममता बनर्जी ऐसे बयानों की खुद निंदा करती है, चाहे फिर वो कोई भी हो.'

 TMC ने कल्याण बनर्जी की कमेंट पर क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस ने अपने नेताओं कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा के विवादित बयानों से खुद को अलग करते हुए कहा, 'ये बयान उनकी निजी सोच हैं और पार्टी खुद को उनसे अलग करती है. दोनों नेताओं के ये बयान किसी भी तरह से पार्टी की छवि को नहीं दर्शाते हैं. पार्टी चाहती है कि अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए'.

कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा ने क्या कहा था?

दरअसल कोलकाता गैंगरेप विवाद को लेकर विधायक मदन मित्रा ने लड़कियों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें कॉलेज बंद होने पर कॉलेज नहीं जाना चाहिए. वहीं सांसद कल्याण बनर्जी ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी कि अगर कोई दोस्त ही अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म करता है तो पुलिस हर जगह सुरक्षा नहीं देख सकती. 

मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?

ये घटना 25 जून की है. आरोप है कि साउथ कोलकाता के लॉ कॉलेज में 24 साल छात्रा के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी मनोजित मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा कॉलेज के एक सिक्योरिटी गार्ड को भी हिरासत में लिया गया है.

बीजेपी ने बनाई जांच के लिए कमेटी

बीजेपी ने इस पूरे मामले पर ममता सरकार को घेरते हुए दिल्ली से चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जिसमें बिप्लब देव, मनन मिश्रा, सत्यपाल सिंह और मीनाक्षी लेखी शामिल हैं. ये कमेटी राज्य का दौरा करेगी और तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget