एक्सप्लोरर

कोलकाता पुलिस दबा रही रेप केस? हलफनामे में लिखा- 10 बजे पता चला कि लड़की है बेहोश, PM बता रही पहले हो चुकी थी मौत

Kolkata Doctor Rape Case: जांच एजेंसी सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस पूरे मामले में लीपापोती की कोशिश की गई. स्टेटस रिपोर्ट में अस्पताल प्रशासन को सीधे कठघरे में खड़ा किया गया है.

Kolkata Rape-Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने वाला रेपिस्ट कातिल संजय रॉय पुलिस की पकड़ में आ चुका है. मगर बावजूद इसके यह मामला इतना उलझा हुआ कि सब हैरान हैं. इधर, कोलकाता पुलिस के हलफनामे में बड़ा खुलासा हुआ है. जहां पुलिस को पीड़िता के बेहोश होने की जानकारी 10 बजे पता चली थी. मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर की मौत पहले ही हो चुकी थी. 

इस बीच कोलकाता पुलिस की ओर से दायर कोलकाता हाई कोर्ट में हलफनामे की कॉपी में बड़ा खुलासा हुआ है. इस कॉपी में कोलकाता पुलिस ने लिखा है कि 10:10 पर लड़की के बेहोश होने की जानकारी मिली थी. जबकि पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में लड़की की मौत 3 से 4 बजे के बीच हुई है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोलकाता पुलिस मामले को दबाने में लगी थी? वहीं, सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट में कोलकाता पुलिस का ये हलफनामा भी शामिल है.

CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

सीबीआई और कोलकाता पुलिस ने अब तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट आज (22 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दी है. सीलबंद कवर में स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की गई है. कोर्ट के निर्देश के मुताबिक सीबीआई को मामले में अब तक की जांच की प्रगति के बारे में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी थी. 

मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. संदीप घोष ने बरती लापरवाही-CBI

इस दौरान जांच एजेंसी सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस पूरे मामले में लीपापोती की कोशिश की गई. स्टेटस रिपोर्ट में अस्पताल प्रशासन को सीधे कठघरे में खड़ा किया गया है. सीबीआई ने पूर्व प्रिसिंपल की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने कैसे इस मामले को दबाने के लिए आत्महत्या बताने की कोशिश की.

सीबीआई ने कहा कि इतने संगीन मामले में अस्पताल के अधिकारी, खासकर मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. संदीप घोष ने लापरवाही बरती. उन्होंने घटना के बाद अपराध स्थल की पूरी तरह से सुरक्षा नहीं की. घोष को जब डॉक्टर की हत्या का पता चल गया था तो उन्होंने कार्रवाई करने की बजाए आत्महत्या करार देने की कोशिश की. परजिनों को भी उसका शव नहीं दिखाया.

संदीप घोष से CBI ने 77 घंटे की पूछताछ

सीबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष से लगातार पूछताछ की जा रही है. सीबीआई की टीम अब तक उनसे करीब 77 घंटे पूछताछ कर चुकी है. उनके बयान में कुछ खामिया मिली हैं. जांच एजेंसी को इस बात के सबूत मिले हैं कि वारदात की जगह पर सबूत मिटाने के लिए छेड़खानी की गई. मामले को संभालने में अस्पताल के अधिकारियों की ओर से लापरवाही की गई.

यह भी पढ़ें- यूके में समुद्र तट पर मिले विशालकाय डायनासोर के पैरों के निशान, 10 साल की बच्ची ने की रोमांचक खोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेड़ के पीछे छिपे शूटर पर झपटा शख्स, गन छीन उसी पर तान दी... सिडनी फायरिंग का दिलेरी वाला Video
पेड़ के पीछे छिपे शूटर पर झपटा शख्स, गन छीन उसी पर तान दी... सिडनी फायरिंग का दिलेरी वाला Video
भाजयुमो से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक, नितिन नबीन को BJP में कब-कब दी गई बड़ी जिम्मेदारी?
भाजयुमो से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक, नितिन नबीन को BJP में कब-कब दी गई बड़ी जिम्मेदारी?
Hardik Pandya ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले ऑलराउंडर; 100 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले ऑलराउंडर; 100 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भयानक हादसे ने बिगाड़ दिया था महिमा चौधरी के चेहरा का नक्शा, स्ट्रगल याद कर बोलीं- 'मुझे फिल्मों से निकाला गया'
'मुझे फिल्मों से निकाला गया', स्ट्रगल के दिनों को याद कर बोलीं महिमा चौधरी

वीडियोज

Rahul Gandhi: 'वोट चोरी' पर Rahul Gandhi का हल्ला बोल | Ramleela Maidan | ABP News
Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News
Messi India Tour: India Tour पर Messi का सफर विवादों में, Kolkata से Mumbai तक हंगामा |ABPLIVE
Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड़ के पीछे छिपे शूटर पर झपटा शख्स, गन छीन उसी पर तान दी... सिडनी फायरिंग का दिलेरी वाला Video
पेड़ के पीछे छिपे शूटर पर झपटा शख्स, गन छीन उसी पर तान दी... सिडनी फायरिंग का दिलेरी वाला Video
भाजयुमो से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक, नितिन नबीन को BJP में कब-कब दी गई बड़ी जिम्मेदारी?
भाजयुमो से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक, नितिन नबीन को BJP में कब-कब दी गई बड़ी जिम्मेदारी?
Hardik Pandya ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले ऑलराउंडर; 100 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले ऑलराउंडर; 100 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भयानक हादसे ने बिगाड़ दिया था महिमा चौधरी के चेहरा का नक्शा, स्ट्रगल याद कर बोलीं- 'मुझे फिल्मों से निकाला गया'
'मुझे फिल्मों से निकाला गया', स्ट्रगल के दिनों को याद कर बोलीं महिमा चौधरी
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Video: 'रियल लाइफ दया बैन' ठंड में कचरा उठाने आए सफाईकर्मियों को रोज पिला रही चाय- वीडियो वायरल
'रियल लाइफ दया बैन' ठंड में कचरा उठाने आए सफाईकर्मियों को रोज पिला रही चाय- वीडियो वायरल
Effects Of Yelling On Children: बच्चे पर 21 दिन नहीं चिल्लाएंगे तो क्या-क्या बदल जाएगा, बच्चे के बिहेवियर में कौन-से होंगे बदलाव?
बच्चे पर 21 दिन नहीं चिल्लाएंगे तो क्या-क्या बदल जाएगा, बच्चे के बिहेवियर में कौन-से होंगे बदलाव?
बैंक आपकी शिकायत को लगातार नजरअंदाज कर रहा है? तो यहां कर दें शिकायत करें, तुरंत होगी कार्रवाई
बैंक आपकी शिकायत को लगातार नजरअंदाज कर रहा है? तो यहां कर दें शिकायत करें, तुरंत होगी कार्रवाई
Embed widget