एक्सप्लोरर

डोनल्ड ट्रंप के साथ आयीं 'भारत की बेटी' रीता बरनवाल, इस वजह से नहीं हो पाएगी परिजनों से मुलाकात

भारतीय मूल की डॉक्टर रीता बरनवाल डोनल्ड ट्रंप के साथ ही भारत आ रही हैं. हालांकि वह अपने परिजनों से नहीं मिल पाएंगी.

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं. ट्रंप सबसे पहले गुजरात में अहमदाबाद जाएंगे. जहां वह साबरमती आश्रम और उसके बाद मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. ट्रंप के इस दौरे पर उनके साथ साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी आ रहे हैं. इसके अलावा डोनल्ड ट्रंप के साथ भारतीय मूल की डॉक्टर रीता बरनवाल भी आ रही हैं.

बता दें कि डॉक्टर रीता बरनवाल अमेरिका में परमाणु उर्जा विभाग की प्रमुख हैं. डॉक्टर रीता बरनवाल का जन्म यूपी के बस्ती जिले कलवारी थाना इलाके के बहादुरपुर गांव में हुआ. रीता ने एमआईटी से पदार्थ विज्ञान और अभियांत्रिकी में बीए के अलावा मिशिगन विश्व विद्यालय से पीएचडी की है. रीता और उनके पिता कृष्ण चन्द्र बरनवाल बहुत समय पहले अमेरिका गए थे और फिर वहीं बस गए थे. रीता बरनवाल डोनल्ड ट्रंप के साथ ही भारत आ रही हैं. हालांकि वह भारत आने पर प्रोटोकॉल की वजह से अपने गांव के लोगों से नहीं मिल पाएंगीं.

वहीं डॉक्टर रीता बरनवाल के रिश्तेदारों और उनके गांव के लोगों ने अमेरिकन एंबेसी में रीता से मिलने की अनुमति मांगी थी. रीता के चाचा सुभाष चंद्र बरनवाल का कहना है कि डोनल्ड ट्रंप के व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह अपने परिजनों से नहीं मिल पाएंगी. सुभाष चंद्र बरनवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के लिए 10 फरवरी को रीता आगरा में ही थीं. तब वह अपनी आगार में रहने वाली मौसी से मिलकर ही वापस लौट गईं थी. जुलाई 2019 में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर रीता को परमाणु उर्जा विभाग के प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया था.

ये भी पढ़ें-

Namaste Trump: डोनल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए देश का जोश हाई, देखिए शानदार तस्वीरें

टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड को हुआ फायदा, हार के बावजूद टीम इंडिया इसलिए नुकसान से बची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget