एक्सप्लोरर

जानिए- 19 सितंबर से पहले पहले योगी के किस मंत्री की होगी छुट्टी?

लखनऊ: यूपी में अब योगी सरकार के किसी मंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ेगा.. सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मोहसिन रजा अभी न तो MLA हैं और न ही MLC. इन्हें हर हाल में 19 सितंबर तक यूपी के किसी भी सदन का सदस्य बनना ज़रूरी है. गोरखपुर से योगी और फूलपुर से केशव लोकसभा के सांसद हैं. चुनाव आयोग ने विधान परिषद के उप चुनाव की तारीख़ का एलान कर दिया है, लेकिन सिर्फ़ चार सीटों के लिए.. 5 सितंबर को नामांकन है और 15 तारीख़ को वोटिंग के साथ साथ चुनाव के नतीजे भी आ जायेंगे... किसी भी सदन का सदस्य रहे बिना कोई भी मंत्री तो बन सकता है लेकिन शपथ लेने के छह महीने में उन्हें MLA या MLC बनना ज़रूरी है. यशवंत सिंह, अशोक वाजपेयी, सरोजिनी अग्रवाल और बुक्कल नवाब ने हाल में ही MLC के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.. बाद में ये सभी नेता बीजेपी में शामिल हो गए.. विधान परिषद से इस्तीफ़ा देने से पहले ये सब समाजवादी पार्टी में थे. इनके बदले अब बीजेपी के चार नेता MLC बन सकते हैं, लेकिन ज़रूरत तो पांच की है. ऐसे हालात मे अब किसी न किसी को तो अपनी मंत्री की कुर्सी गँवानी ही पड़ेगी.. अब सवाल ये है कि आख़िर वो कौन हो सकता है? योगी आदित्यनाथ तो मुख्यमंत्री हैं. केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी. पार्टी सुप्रीमो अमित शाह ने हाल के लखनऊ दौरे में कहा था "केशव जी को यूपी में मज़बूती से राजनीति करनी है." .. तो फिर क़ुर्बान होने वालों की लिस्ट से वे बाहर हुए. दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी 'सेफ़ ज़ोन' में हैं. अब सिर्फ़ दो नाम ही बचे.. स्वतंत्र देव सिंह परिवहन विभाग में स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री हैं. यूपी बीजेपी के महामंत्री भी हैं. मोहसिन रजा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री हैं.. वे बीजेपी सरकार के इकलौते मुस्लिम चेहरे हैं. अब फ़ैसला अमित शाह को करना है. किस मंत्री को वे लाइफ़ लाइन देते हैं और किसे कहीं और एडजस्ट करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget