एक्सप्लोरर

भारतीय सीमा में पाकिस्तानी विमान के घुसने से लेकर F-16 गिराए जाने तक, एक क्लिक में जानिए- पूरी अपडेट

पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F16 ने भारत में घुसकर बम गिराया उस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने भी उसे मार गिराया. इस दौरान गृह मंत्री की सुरक्षा बलों से मीटिंग की खबरें भी सामने आईं. वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा कि भारत भी पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका जैसा कदम उठा सकता है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत की कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बौखलाए पाकिस्तान ने आज वायु सीमा का उल्लंघन किया और कश्मीर के पुंछ और राजौरी में बम गिराए. जिस पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F16 ने भारत में घुसकर बम गिराया उस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने भी उसे मार गिराया. इस दौरान गृह मंत्री की सुरक्षा बलों से मीटिंग की खबरें भी सामने आईं. वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा कि भारत भी पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका जैसा कदम उठा सकता है.

जानिए पूरा हाल

  • समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी विमान से भारत में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. वहीं न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान का तीन विमान भारत में दाखिल हुआ था. पाकिस्तान की हरकत के बाद लेह, जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
  • भारतीय सेना ने नौशेरा के लाम वैली में पाकिस्तान के इस लड़ाकू विमान को मार गिराया. बता दें कि ये पाकिस्तान का ये लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में 3 किलोमीटर अंदर तक घुसा था.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने घर पर तत्काल बैठक बुलाई है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मीटिंग के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे.
  • इसी बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मीटिंग की. डोभाल की मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने अर्धसैनिक बलों के साथ भी मीटिंग की.
  • पाकिस्तान की इस हरकत को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने उसे लताड़ा है. प्रियंका ने लिखा, ''यह हास्यास्पद है. तो क्या पाकिस्तान अब खुलेतौर पर अपने क्षेत्र में पनप रहे आतंकी शिविरों का पूरा समर्थन करता है. इस हरकत से पाकिस्तान का मुखौटा उतर गया है.''
  • भारत में तनाव की स्थिति को देखते हुए सभी बड़े शहरों को अलर्ट पर रखा गया. इसके साथ ही श्रीनगर, लेह, पठानकोट, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, लेह और देहरादून एयरपोर्ट बंद कर दिए गए.
  • केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने किसी भी स्तिथि से निपटने को लेकर बड़ा बयान दिया है. भारतीय सीमा के भीतर पाकिस्तानी वायु सेना के बम गिए जाने के दावे के बीच वित्त मंत्री ने कहा कि भारत भी पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका जैसा कदम उठा सकता है. अरुण जेटली ने कहा, '' अगर अमेरिका एबटाबाद जैसा ऑपरेशन कर सकता है तो भारत भी कर सकता है.''
  • वहीं पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमानों को मार गिराया और दो पायलटों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि भारत सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. रक्षा सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान के घुसपैठ में भारतीय वायुसेना के विमानों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.
  • इससे पहले कल सुबह भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर बड़ी कार्रवाई की थी. वायुसेना ने जैश ए मोहम्मद के कैंप पर बम गिराया था. इस कार्रवाई में 300 से अधिक पाकिस्तानी आतंकी मारे गए थे. जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी. ध्यान रहे कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बदले में भारत ने यह कार्रवाई की. पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भाखड़ा-नांगल और ब्यास प्रोजेक्ट पर SC का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 2011 के फैसले का हक
भाखड़ा-नांगल और ब्यास प्रोजेक्ट पर SC का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 2011 के फैसले का हक
OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, मांगी थी राहत
OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, मांगी थी राहत
झारखंड के खूंटी में दर्दनाक हादसा, 7 की मौत, PM मोदी बोले- ‘बहुत दुखी हूं’
झारखंड के खूंटी में दर्दनाक हादसा, 7 की मौत, PM मोदी बोले- ‘बहुत दुखी हूं’
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Embed widget