एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या अगले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में खतरनाक तूफान आने वाला है?

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में आंधी और तूफान के बीच 43 लोगों की मौत हो चुकी है. इस माहौल में वॉट्सऐप पर दावा किया जा रहा है कि सागर नाम का तूफान 24 घंटे के भीतर देश के कई हिस्सों में पहुंच सकता है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में आंधी और तूफान के बीच 43 लोगों की मौत हो चुकी है. इस माहौल में वॉट्सऐप पर दावा किया जा रहा है कि सागर नाम का तूफान 24 घंटे के भीतर देश के कई हिस्सों में पहुंच सकता है.

वायरल मैसेज में क्या लिखा है? व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है, ''एक चेतावनी जारी हुई है, सागर नाम का तूफान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे में दस्तक देने वाला है. शुरुआत में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी लेकिन धीरे-धीरे इन हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी और 90 से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. आप सभी लोगों से प्रार्थना है कि सचेत रहें और सुरक्षित रहें.''

पड़ताल: क्या सागर नाम का कोई तूफान वाकई आने वाला है? वायरल मैसेज की पड़ातल में हम सबसे पहले हम भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर उस जगह पहुंचे जहां पूरे देश के मौसम के लिए अलर्ट जारी किया जाता है. 29 मई से एक जून तक किए जारी किया गया है.

29 मई के लिए लिखा है केरल और कर्नाटक के तटीय हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 30 मई के लिए लिखा है हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली बिहार के दूरदराज वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है. यहां तूफान जैसा कोई अलर्ट दिखाई नहीं दे रहा था.

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख ने क्या कहा? वायरल मैसेज का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने देश के मौसम के अनुमान लगाने वाले राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख डॉ सतीदेवी से बात की. डॉ सतीदेवी ने बताया, ''मैक्कुनु बहुत भयानक तूफान था लेकिन वो पिछले हफ्ते सक्रिय था. अब वो 26 मई की रात ओमान को हिट करके खत्म हो चुका है. अरब सागर में ऐसा कोई तूफान सक्रिय नहीं है.''

सागर तूफान के बारे में पूछने पर डॉ सुश्री सतीदेवी ने बताया, ''सागर मैक्कुनु के पहले एक्टिव हुआ था, वो भी खत्म हो चुका है. सागर जैसा अब कुछ नहीं है, दोनों ही इतिहास हो चुके हैं.''

पड़ताल में सामने आया कि दोनों ही तूफान अस्तित्व में तो थे लेकिन सक्रिय भी हुए और खत्म भी हो गए. हालांकि मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था जिसका नतीजा मैंगलोर में हुई बारिश के तौर पर सामने आया.

हमारी पड़ताल में अगले 24 घंटे में खतरनाक तूफान आने का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget