एक्सप्लोरर

कमल का बटन दबाकर गलत वोट डलवाने की साजिश का सच!

नई दिल्ली: शनिवार को यूपी में पहले चरण के लिए मतदान होना है. देश के नागरिक के लिए वोट सिर्फ उसका अधिकार नहीं सबसे बड़ी ताकत भी है. लेकिन आपकी ताकत के खिलाफ कहीं कोई साजिश तो नहीं हो रही है. चुनाव के माहौल में एक मैसेज वायरल हो रहा है दावा है कि वोटिंग मशीन ठीक है या नहीं इसकी जांच करें और फिर वोट दें. मशीन को जाचने का जो तरीका बताया जा रहा है कि और भी चैंकाने वाला है. वायरल मैसेज के मुताबिक आप मशीन में पहले कमल के सामने वाला बटन दबाएं फिर अपना वोट करें.

इस मैसेज की अहमियत सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. अपनी टीवी स्क्रीन पर इस मैसेज को देखकर आप में से बहुत सारे लोग ये सोच रहे होंगे कि इसमें खबर क्या है ये तो पहली नजर में ही झूठ लगता है तो जिन्हें ऐसा लग रहा है उन्हें एबीपी न्यूज ये कहना चाहता है कि

ये मैसेज का सच जानना क्यों जरूरी है? सवा अरब आबादी वाले हमारे देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं जो पढ़े लिखे नहीं हैं. देश की करीब एक चौथाई आबादी यानि 28 करोड़ से ज्यादा लोग अशिक्षित हैं. 2001 में देश में 86 करोड़ लोगों में से 30 करोड़ की आबादी अशिक्षित थी. 2011 में देश के 105 करोड़ लोगों में सवा 27 करोड़ लोग ऐसे थे जो पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं. ये वो लोग हैं जो देखते सुनते हैं उसे सच मान लेते हैं. इस मैसेज का सच जानने के पीछे का हमारा मकसद वोटर से गलत वोट डलवाने की साजिश का पर्दाफाश करना है ताकि एक वोट भी खऱाब ना जाए.

चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है निष्पक्ष चुनाव देश में निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग के कंधों पर होती है. चुनाव आयोग हर वो इंतजाम करता है जिससे वोटर सहूलियत से अपने उम्मीदवार को वोट दे सके. इसी व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए इस बार से कुछ नए इंतजाम किए गए हैं

मशीन जांचना वोटर की जिम्मेदारी  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने वोटिंग को पारदर्शी बनाने के लिए 410 vvpat मशीनें लगाई हैं. ये मशीने ईवीएम मशीन के साथ ही लगी होंगी. जैसे वोटर इस बार जब वोट देने जाएंगे तो ईवीएम मशीन पर बटन दबाते ही एक पर्ची बाहर निकलेगी. उस पर्ची पर लिखा होगा कि आपने जिस पार्टी के लिए बटन दबाया है वोट उसे ही गया है या नहीं और उसके बाद वो पर्ची वापस उसी मशीन में चली जाएगी. सबसे जरूरी और बड़ी बात ये है कि मशीन को चेक करने की जिम्मेदारी वोटर की नहीं होती. मशीन चेक होने के बाद ही मतदान केंद्रों तक पहुंचती है.

एबीपी न्यूज़ की अपील- अपना वोट खराब ना करें एबीपी न्यूज आपसे अपील करता है कि अगर आप ऐसे किसी मैसेज या नोटिस को देखते हैं तो उसपर बिल्कुल भरोसा ना करें. आप अपनी समझ से जिसे वोट देना चाहते हैं उसे दें. ऐसे मैसेज वोटरों को गुमराह करने के लिए होते हैं उनका वोट खराब करने के लिए होते हैं क्योंकि ईवीएम मशीन पर एक बार अगर आपने अपना बटन दबा दिया तो आपको वोट पड़ गया दोबारा मौका नहीं मिलेगा.

ये आपकी ताकत है आपका अधिकार है. किसी साजिश का शिकार होकर इसका गलत इस्तेमाल मत होने दीजिए. ABP न्यूज की पड़ताल में कमल का निशान दबाकर वोटिंग मशीन की जांच करने वाला मैसेज झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget