एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या देश के हर जिले में मुसलमानों के लिए अलग अदालत खुलेंगी?

खुद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहीं ये भी नहीं कहा है कि ये दारुल कजा शरिया अदालत है इसलिए जो लोग दारुल कजा को अदालत कहकर देश के इस्लामीकरण की साजिश का भ्रम फैला रहे हैं उनसे बचने की जरूरत है.

नई दिल्ली: हिन्दुस्तानी मुसलमानों के पर्सनल कानून की बड़ी संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बहुत जल्द देश के हर जिले में दारुल कजा शुरू करने जा रहा है. जिसमें तीन तलाक और उससे जुड़े मुद्दों की समस्या हल करने का दावा किया जा रहा है. दारुल का मतलब है जगह और कजा का मतलब है इंसाफ, यानि इंसाफ की जगह.  खबर है कि इस साल 10 नई शरिया अदालत शुरू की जाएंगी.

खबर के मुताबिक 23 जुलाई को गुजरात के सूरत में शरिया अदालत खुलेगी और 16 जुलाई को यूपी के कन्नौज से इसकी शुरूआत हुई.  देश में एक कच्चे अनुमान के मुताबिक 200 दारुल कजा पहले से काम कर रहे हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का तर्क है कि ये दारुल कजा है जहां मुस्लिम परिवारों के घरेलू झगड़ों, पति पत्नी के मन मुटाव को दूर किया जाता है. और तलाक के कई मामले दारुल कजा में आकर खत्म हो जाते हैं. क्या शरिया अदालतों को अदालत का दर्जा दिया जा सकता है? वकील सुशील वर्मा के मुताबिक, ''इसे हम अदालत तो बिल्कुल नहीं कह सकते हैं, ये पंचायत व्यवस्था जैसी चीज है लेकिन इसका फैसला अदालत के बराबर नहीं होगा. व्यक्ति माने तो ठीक नहीं माने तो कोई बाध्यता नहीं होगी. इन पंचायतों का संविधान से कोई मतलब नहीं है, इनके फैसले भी मान्य नहीं होते हैं. बहुत से गैरकानूनी फैसले हो जाते हैं जिन्हें कोर्ट खत्म कर देती है. संवैधानिक या कानूनी मान्यता इस अदालत को नहीं मिलेगी, जिसकी इजाजत संविधान में नहीं दी गई है.'' खुद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहीं ये भी नहीं कहा है कि ये दारुल कजा शरिया अदालत है इसलिए जो लोग दारुल कजा को अदालत कहकर देश के इस्लामीकरण की साजिश का भ्रम फैला रहे हैं उनसे बचने की जरूरत है. इसलिए हमारी पड़ताल में देश में मुसलमानों के लिए अलग अदालत खुलने का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget