एक्सप्लोरर

मोदी के लिए ट्रंप के चुनाव प्रचार का हैरान करने वाला सच!

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली चीजें भी अजीब ही होती है. कई अजीब तस्वीरें, वीडियो और मैसेज सोशल मीडिया पर आते ही ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान है. दरअसल वीडियो में अमेरिका के नए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप मोदी की जीत के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मोदी के लिए प्रचार करने वाले वीडियो पर लोग इसलिए भी यकीन कर रहे हैं क्योंकि जब ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अमेरिका में चुनाव प्रचार कर रहे थे तो उनका नारा मोदी वाला था.

अब यूपी चुनाव से ठीक पहले ये वीडियो सोशल मीडिया तक पहुंचा तो लोग कनफ्यूज हो गए. वीडियो के साथ एक तस्वीर भी है इस तस्वीर में यूपी का नक्शा है साथ ही मोदी अमित शाह, समेत कई नेताओं की तस्वीर भी है.

वायरल तस्वीर के साथ एक मैसेज भी है जिसमें लिखा है, ''विश्व के शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति ने भी किया बीजेपी का समर्थन. क्या आप भी बीजेपी के साथ हो? हां या नहीं. यदि हां तो पोस्ट शेयर कर अपना समर्थन दें.''

वहीं वायरल वीडियो में ट्रंप अपने दफ्तर में बैठे दिखाई दे रहे हैं जिसमें वो अपने हाथ में एक फाइल उठाते हैं जिसमें एक तरफ लिखा है बीजेपी को वोट दीजिए जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है अबकि बार मोदी सरकार.

ABP न्यूज ने तस्वीर और वीडियो पड़ताल की हमने सबसे पहले इंटरनेट पर ऐसी खबर की तलाश की. वो इसलिए अगर अमेरिका के राष्ट्रपति मोदी के लिए चुनाव प्रचार करते तो दुनिया भर के अखबार उस खबर उस तस्वीर को जगह देते. अमेरिका में ये खबर सुर्खियों में होती लेकिन हमें ऐसी कोई खबर कहीं भी नहीं मिली. हमारी पड़ताल में आगे ट्रंप का ठीक वैसा ही एक वीडियो मिला जैसा वायरल वीडियो था. ये वीडियो 28 जनवरी 2017 की तारीख था यानि अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के करीब एक हफ्ते बाद का.

मोदी के लिए ट्रंप के चुनाव प्रचार का हैरान करने वाला सच!

ट्रंप ने अमेरिका को फिर से महान बनाने की बात करते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही थी. इस ओर कदम उठाते हुए ट्रंप ने सरकारी अधिकारियों द्वारा किसी भी अन्य देश की ओर से अमेरिका में लॉबिंग करने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. ये उसी वक्त की तस्वीर है लेकिन असली कहानी ये नहीं है.

इंटरनेट पर 28 जनवरी के वीडियो को उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई और कहानी कुछ और ही बन गई. जबकि सच ये है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने मोदी की जीत के लिए किसी तरह का कोई प्रचार नहीं किया है. ठीक यही छेडखानी ट्रंप की तस्वीर के साथ भी हुई थी. एबीपी न्यूज की पड़ताल में डॉनल्ड ट्रंप के मोदी की जीत के लिए प्रचार करने वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget