एक्सप्लोरर

Explained: जानिए देश में Twitter को किन-किन मामलों में मिला नोटिस, कहां-कहां दर्ज हुईं FIR

सांप्रदायिक अशांति फैलाने, पोर्नोग्राफिक सामग्री, गलत नक्शा लगाने और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के अकाउंट बंद करने जैसे कई मुद्दों को लेकर ट्विटर को नोटिस मिले हैं.

नई दिल्ली: देश में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं. नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार से ट्विटर की तनातनी जारी है. इस बीच देश में सांप्रदायिक अशांति फैलाने, पोर्नोग्राफिक सामग्री, बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री, भारत का गलत नक्शा लगाने और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के अकाउंट बंद करने जैसे कई मुद्दों को लेकर ट्विटर को नोटिस मिले हैं. साथ ही कई राज्यों में केस भी दर्ज किए गए हैं.

भारत का गलत नक्शा लगाने

देश का गलत मानचित्र लगाने के लिए भारत में ट्विटर के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं. गलत नक्शा के मुद्दे पर प्राथमिकी बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली में दर्ज हुई है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर के रहने वाले वकील प्रवीण भाटी ने खुर्जा कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने ट्विटर के द्वारा भारत के मानचित्र से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को बाहर दिखाए जाने का जिक्र किया है. प्रवीण भाटी उत्तर प्रदेश बजरंग दल के सह संयोजक भी हैं.

ट्विटर इंडिया के प्रमुख मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज

मध्य प्रदेश में भी गलत नक्शा को लेकर ट्विटर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा मंगलवार को निर्देश दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद यहां पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में ट्विटर पर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाने के मामले में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सांप्रदायिक अशांति फैलाने को लेकर भी केस दर्ज

मनीष माहेश्वरी को हाल में उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति पर हमले के सिलसिले में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के लिए समन भेजा था. इस मामले में माहेश्वरी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

हाई कोर्ट ने 24 जून को माहेश्वरी को राहत देते हुए गाजियाबाद पुलिस को उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा था और यह भी कहा था कि उनसे डिजिटल तरीके से पूछताछ की जा सकती है. गाजियाबाद पुलिस ने माहेश्वरी को समन जारी किया था.

क्यों दर्ज हुआ मामला?

गाजियाबाद पुलिस ने 15 जून को ट्विटर इंक, ट्विटर कम्युनिकेशन्स इंडिया, समाचार पोर्टल द वायर, पत्रकारों मुहम्मद जुबैर और राणा अय्यूब के साथ ही कांग्रेस नेताओं सलमान निजामी, मसकूर उस्मानी, शमा मोहम्मद और लेखिका सबा नकवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. उन पर मारपीट का शिकार हुए बुजुर्ग व्यक्ति के वीडियो को सांप्रदायिक अशांति फैलाने के मकसद से प्रसारित करने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया.

संसदीय समिति ने ट्विटर से जवाब तलब किया

ट्विटर एक बार फिर आलोचनाओं के घेरे में आया जब उसने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट कुछ समय के लिए अमेरिकी कॉपीराइट कानून का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए ब्लॉक कर दिया. संसद की एक समिति ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद किए जाने के मामले में इस माइक्रो-ब्लॉगिंग इकाई से दो दिनों के भीतर जवाब तलब किया है.

‘पोर्नोग्राफिक सामग्री’

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर कहा कि ‘पोर्नोग्राफिक और अश्लील सामग्री’ को तत्काल हटाया जाए और इस संदर्भ में उठाए गए कदमों के बारे में ट्विटर 10 दिनों के भीतर जानकारी दे.रेखा शर्मा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिख कर कहा है कि इस मामले की जांच की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.

बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री

दिल्ली पुलिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को नोटिस जारी कर उसके प्लेटफॉर्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी है. ट्विटर को मंगलवार को नोटिस भेजा गया. दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें उसपर आरोप है कि उसने अपने मंच पर बाल पोर्नोग्राफी तक पहुंच की अनुमति दी है.

गौरतलब है कि माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने भारत में मध्यस्थ का दर्जा खो दिया है जिसके बाद उपयोगकर्ताओं द्वारा किसी भी गैर कानूनी पोस्ट के लिए वह जिम्मेदार है.

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें-

जेल से बाहर आने के बाद लालू यादव ने बताया- 2024 में मोदी के खिलाफ कौन होगा चेहरा

मोहन भागवत के ‘लिंचिग’ बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- ये नफरत हिंदुत्व की देन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget