एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: मथुरा में आज मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी, जानें पूरा शेड्यूल

Krishna Janmashtami: देशभर में आज दो साल बाद कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है. कोरोना काल के कारण बीते दो सालों से कृष्ण जन्माष्टमी नहीं मनाई जा रही थी.

Krishna Janmashtami in Mathura: देशभर में आज दो साल के बाद कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) मनाई जा रही है. कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश दिया गया है. वहीं श्रीकृष्‍ण के जन्मस्थान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है. जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है.

श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थान सेवा संस्थान मथुरा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि श्रीकृष्ण जन्‍मभूमि में आज रात को कान्हा का महाभिषेक किया जाएगा. वहीं रात को ठीक 12 बजे कृष्ण लला का जन्म होगा. इस महाभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत गणपति और नवग्रह स्थापना पूजन से होगी. जन्माष्टमी के कार्यक्रम की हर छटा के दर्शन भक्तों को भी कराए जाएंगे.

श्रीकृष्‍ण जन्‍मोत्‍सव कार्यक्रम का का पूरा शेड्यूल

श्री गणपति और नवग्रह स्‍थापना पूजन - रात के 11 बजे 

कमल पुष्‍प और तुलसीदल से सहस्‍त्रार्चन- रात के 11:55 बजे 

प्राकट्य दर्शन हेतु पट बंद- रात के 11:59 बजे

प्राकट्य दर्शन और आरती- रात 12 बजे से 12:05 बजे तक

पयोधर महाभिषेक कामधेनु- रात 12:05 से 12:20 बजे तक

रजत कमल पुष्‍प में विराजमान ठाकुरजी का जन्‍म महाभिषेक- 12:20 से 12:40 बजे तक

श्रृंगार आरती- 12:40 से 12:50 बजे तक

शयन आरती- 1 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक

फिलहाल मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है. मथुरा के SSP का कहना है कि 'पीएसी, अर्धसैनिक बल, आरएएफ, एटीएस कमांडो और सिविल पुलिस सहित पर्याप्त बल तैनात हैं. ड्रोन से निगरानी की जा रही है. शहर के कोर एरिया को नो व्हीकल/नो पार्किंग एरिया घोषित किया गया है.'

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण (Krishna) का जन्म हुआ था. हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है. मान्यता के अनुसार बताया जाता है कि इस व्रत को करने से भगवान श्री कृष्ण सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण कर देते हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Kailash Vijayvargiya: नीतीश कुमार को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का अजीबोगरीब बयान, बोले- 'जैसे अमेरिका में...'

Chahal-Dhanashree: धनश्री के साथ रिश्तों में दरार की अटकलों पर युजवेंद्र चहल की सफाई, इंस्टाग्राम पर फैंस से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget